नसीमखान
प्रयागराज में आकस्मिक मृत्यु होने पर मृतक के परिजन को त्वरित रूप से प्रदान की गई 10 हजार रू आर्थिक सहायता राशिजिले की गैरतगंज तहसील के ग्राम जैतपुर निवासी मोहन अहिरवार की गत दिवस कुंभ मेला प्रयागराज में आकस्मिक मृत्यु होने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशन में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में त्वरित रूप से रेडक्रॉस सोसायटी से 10 हजार रू की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर मृतक के परिजन के बैंक खाते में राशि अंतरित की गई। मृतक मोहन अहिरवार के परिजनों द्वारा प्रयागराज में ही मृतक का अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया गया है, जिसके दृष्टिगत त्वरित रूप से आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है।






