नसीमखान
जिले के नवागत कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा गुरुवार को सांची जनपद के ग्राम पगनेश्वर में शासकीय स्कूल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों से पठन पाठन की गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही बच्चों से पाठ्य पुस्तक में से प्रश्न पूछकर उनका बौद्धिक वा शैक्षणिक स्तर भी जाना। उन्होंने बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। स्कूल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा मध्याह्न भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता भी जानी।






