सीएमराइज स्कूल के सामने बच्चों की सुरक्षा के लिए बिना संकेत गतिअवरोधक बना डाले ।लोगो की नींद हो रही हराम ।

नसीमखान
सांची,,, वैसे तो इस ऐतिहासिक स्थल से गुजरे राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनेक व्यसतम क्षेत्र हैं जहाँ वाहनों की धमाचौकड़ी से लोगों की जान को खतरा बना रहता है इससे बचाव के लिए लंबे अरसे से गतिअवरोधक की मांग की जा रही थी प्रशासन ने गतिअवरोधक की सुध ली तथा सीएमराइज स्कूल के सामने गतिअवरोधक तो बना डाले परन्तु न तो यहाँ रेडयम न ही कोई गतिअवरोधक होने के संकेत ही दिये जा सके ।जिससे अंधेरे में गतिअवरोधक न दिखाई देने से वाहन चालकों को तो परेशानी उठानी ही पड रही हैं बल्कि रात मे लोगो की नींद भी हराम हो चुकी है ।
जानकारी के अनुसार इस विश्व पर्यटक स्थल से राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरा है राष्ट्रीय राजमार्ग से वाहनों की संख्या में भी भारी इजाफा हो गया है कम दूरी लंबी दूरी के छोटे बडे वाहनों की अंधीगति से भागदौड़ से सडक पार करना भी मुश्किल हो गया है इस स्थल पर पर्यटकों की संख्या भी काफी रहने से लोगो को सडक पार करते समय अपने हाथ के इशारों से वाहनों को अपनी जान बचाने के प्रयास करना होते है अथवा जान जोखिम में डाल पार करने मजबूर होना पडता हैं इस ऐतिहासिक स्थल जहाँ आये दिन विशिष्ट अतिविशिष्ट लोगो का आना जाना अथवा गुजरना लगा रहता है परंतु कहीं कोई यातायात पुलिस व्यवस्था ही की जा सकी जिससे वाहनों की गति नियंत्रित हो सके न ही कहीं कोई गतिअवरोधक ही व्यसतम क्षेत्रों में निर्मित किये जा सके जिससे स्कूल बच्चों पर भी सडक पार करने का खतरा मंडराता दिखाई देता था लंबे अरसे से नगर में व्यसतम क्षेत्रों में गतिअवरोधक की मांग की जाती रही जैसे तैसे प्रशासन ने स्कूल बच्चों की सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए सीएमराइज स्कूल के सामने दो गतिअवरोधक तो बना डाले परन्तु निर्माण करने वाले इन गतिअवरोधक से सावधान रहने न तो कोई सांकेतिक बोर्ड ही लगाये जा सके न ही इन गतिअवरोधक पर रेडयम ही लगाई जा सकी जिससे तेज गति से चलने वाले वाहन चालकों को गतिअवरोधक दिखाई दे सकें जबकि रातभर इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें दिखाई देती हैं जब वाहन गतिअवरोधक पर पहुचते हैं तब वाहनों की तेज आवाज से नगर भर के लोगो की नींद उड जाती हैं तथा वाहनों की अनियंत्रित होने का खतरा भी बढ जाता है तथा इस गतिअवरोधक से वाहनों की आवाज के कारण लोग हैरान हो उठे हैं आसपास रहने वाले लोग बताते है कि जबजब रात में वाहन इन गतिअवरोधक पर पहुचते हैं तब ऐसा लगने लगता है जैसे कोई वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया हो परन्तु इससे लोग आशंकित हो उठते हैं जबकि गतिअवरोधक पर रेडयम अथवा कोई ऐसे चिंह अंकित किये जाने थे जिससे वाहन चालक गतिअवरोधक से सावधान हो कर वाहनों की गति पर नियंत्रण कर सकें।
इसके साथ ही व्यसतम क्षेत्र स्तूप चौराहा जहाँ से चारों ओर से वाहनों की आवाजाही से पुलिस विहीन होने से दुर्घटना की आशंका बनी है इसके साथ ही व्यसतम गुलगांव चौराहा जहाँ से लगभग अनेक गांव के लोगो का सडक आरपार का सिलसिला जारी रहता है यह भी पुलिस विहीन रहता है जबकि इस चौराहे पर अनेक लोगों के साथ दुर्घटना घटित हो चुकी हैं परंतु न तो गतिअवरोधक ही बनाए जा सके न ही पुलिस व्यवस्था ही हो सकी लोगो को अपनी जान का खतरा सडक पार करने मंडराता दिखाई देता है ।इस नगर के व्यसतम क्षेत्रों से गुजरने न ही कहीं कोई गतिनियंत्रित करने सांकेतिक बोर्ड ही लगाये जा सके जिससे वाहन चालक अपने वाहनों की गतिनियंत्रित कर सकें । इस मामले में इनका कहना है।।
हमारे संज्ञान में है हमनें स्वयं रात्रि में पहुंच कर देखा है दूर से गतिअवरोधक दिखाई नहीं देते है इस मामले में हमनें निर्माण ऐजेंसी से बात की है तथा उन्होंने बताया कि हम गतिअवरोधक पर रेडयम लगायेंगे तथा संकेत बोर्ड की व्यवस्था भी की जायेगी ।इस मामले में हम पुनः निर्माण ऐजेंसी को निर्देश देगें शीध्र ही रेडयम लगवाया जायेगा जिससे गतिअवरोधक का संकेत मिल सके ।नियति साहू अतिरिक्त तहसीलदार सांची

  • editornaseem

    Related Posts

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    नसीमखान सांचीसांची,,, सांची थाना क्षेत्र के ग्राम मेहगांव में आज खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से लगभग तीन एकड़ फसल जलकर राख हो गई। यह घटना जयमातादी…

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    नसीमखान सांची राम जीवन से समरसता और संगठन निर्माण का संदेश, आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसमूह।सांची,,, नगर के सिद्धेश्वरी माता मंदिर में आज राम जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।