साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान सेफ क्लिक का शुभारंभ

नसीमखान

जागरूकता से रूकेंगें मोबाईल इंटरनेट के माध्यम से होने वाले अपराध
समुदायिक पुलिसिंग,समिति और कृषक सहयोग संस्थान ने बनाई रणनीति
साइबर अपराध से बचने हेल्पलाइन नंबर 1390 और 9479996699 पा कॉल करें।
अभियान अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता,रैली,नुक्कड़ नाटक,इंटरनेट सायबर मेला,रेडियो चेनल,इंटरनेट सुरक5 प्रश्नोत्तरी से करेंगें प्रचार
रायसेन।

लोगों को इंटरनेट,इलेक्ट्रॉनिक डिवाइज से होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस ने जन संवाद की पहल की। इसे साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान “सेफ क्लिक”नाम दिया गया है। इस अभियान का शुंभरम्भ आज सीएम राइजिंग स्कूल से एसपी पंकज पाण्डे ने किया। इस अवसर पर उन्होंने साइबर जागरूकता हेल्पलाइन नंबर 1390 और 9479996699 पर फोन करने के लिए कहा साथ ही साइबर जागरूकता का सन्देश देने जनजगरुक्त रैली का शुभारंभ भी किया।

रायसेन। साइबर अपराध से जगरूकता ही बचाव-
एसपी पंकज पांडे ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि
जागरूकता से ही साइबर अपराध से बचा जा सकता है।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूकता जरूरी है। क्योंकि इसमें अपराध करने वाले का पता नहीं होता जिससे उसे पकड़ नहीं जा सकता। जिले में सामुदायिक पुलिसिंग में सहयोगी कृषक सहयोग संस्थान के निदेशक डॉ एच बी सेन,एसडीओपी प्रतिभा शर्मा,महिला थाना प्रभारी पूनम सविता और समन्वयक अनिल भवरे ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए जानकारी साझा की।

सोशल मीडिया से रहे सावधान-
साइबर सुरक्षा अभियान का शुभारंभ करते हुए एसपी पंकज पांडे ने विस्तार पूर्वक साइबर सुरक्षा साइबर अपराध एवं इन अपराधों से बचने के लिए बच्चों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बहुत ही सरल उदाहरण के माध्यम से साइबर अपराधों से बचने के लिए उपाय बताए। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से पैसों को लेकर,किसी की बदनामी को लेकर,डिजिटल अरेस्ट,किसी भी प्रकार के इलेक्टॉनिक उपकरण इंटरनेट के माध्यम से किया गया अपराध साइबर अपराध है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपनी किसी भी तरह की पर्सनल जानकारी सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं करना चाहिए। अनजान व्यक्ति द्वारा दिए गए लिंक पर क्लिक न करें। आप जानकारी से ही साइबर अपराधियों से बच सकते हैं।

इंटरनेट मोबाईल साइबर अपराध का माध्यम-
कसक सहयोग संस्थान के निदेशक डॉ एच बी सेन ने कहा कि जहां तक संभव हो बच्चों को मोबाइल से दूर रहना चाहिए मोबाइल में फेसबुक व अन्य सोशल ग्रुप में अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा ना करें मोबाइल में विभिन्न गेमों के माध्यम से बच्चों को टास्क देकर पैसे वसुलने की घटनाएं भी हुई हैं। मोबाइल गेम्स के कारण बच्चों को ब्लैकमेल करने आत्महत्या करने के लिए भी उकसाने की घटनाएं सामने आई है।

जब तक आप न चाहें साइबर अपराध नही हो सकता-
महिला थाना प्रभारी पूनम सविता ने कहा कि कोई भी साइबर अपराध तब तक नहीं हो सकता जब तक आप न चाहें। आप इंटरनेट और मोबाईल का सुरक्षित उपयोग कर खुद को बचा सकते हैं। समन्वयक अनिल भवरे के ने बताया कि मोबाइल इंटरनेट के आदि होने पर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। मोबाईल गेमिंग की लत से कई लोगों के खातों को खाली कर दिया गया। इससे सावधान रहें।

  • editornaseem

    Related Posts

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    नसीमखान सांचीसांची,,, सांची थाना क्षेत्र के ग्राम मेहगांव में आज खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से लगभग तीन एकड़ फसल जलकर राख हो गई। यह घटना जयमातादी…

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    नसीमखान सांची राम जीवन से समरसता और संगठन निर्माण का संदेश, आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसमूह।सांची,,, नगर के सिद्धेश्वरी माता मंदिर में आज राम जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।