कानाखेडा रोड निर्माण में अडंगा बन रहे अतिक्रमण को आज प्रशासन ने सख्ती से हटाया ।

नसीमखान
सांची,,, सांची नगर परिषद अंतर्गत आने के वार्ड नं 11 मे काछीकानाखेडा नागौरी लगभग सवा किमी लंबे सीसी रोड निर्माण में आ रहे अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा सख्ती से हटाकर रोड निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया जिससे ग्रामीणों को मिलने वाली सडक निर्माण होने से हर्ष व्याप्त हो गया ।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद अंतर्गत आने वाले वार्ड नं 11 मे काछीकानाखेडा से नागौरी सवा किमी लंबे सीसी रोड निर्माण जिसकी लागत डेढ करोड़ रुपए है अतिक्रमण के कारण अधर मे लटका हुआ था तथा अतिक्रमण हटाने ग्रामीणों द्वारा शिकवा शिकायत भी प्रशासन से की गई थी तथा ग्रामीणों की शिकायत पर सांची अतिरिक्त तहसीलदार नियति साहू द्वारा अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के आदेश जारी किए गए थे परंतु इसके बाद भी आतिक्रमण हटने का नाम नहीं ले रहा था जिससे निर्माणाधीन सीसी रोड अधर मे लटक गया था तथा ग्रामीण लंबे अरसे से रोड निर्माण होने की बाट जोह रहे थे जिससे कि ग्राम वासी राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड सके तथा ग्रामीणों को देश आजाद होने के बाद पहली बार रोड मिल सके ।आखिरकार लंबे अरसे से थमा सीसी रोड निर्माण का अतिक्रमण हटाने के साथ ही मार्ग प्रशस्त हो गया अब इस सीसी रोड निर्माण के शीध्र ही निर्मित होने की भी संभावना बढ गई है इस मामले में जब आतिक्रमण कारियों द्वारा अतिक्रमण न हटाने पर प्रशासन के सख्ती से अतिक्रमण हटाया ।तथा अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती साहू अपने राजस्व अमले के साथ एवं नप अध्यक्ष पप्पू रेवाराम उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत सीएमओ रामलाल कुशवाहा एवं पुलिस के साथ जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंचे तथा सरकारी भूमि से सख्ती से अतिक्रमण हटाकर सीसी रोड निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया गया इससे सडक पहुंच मार्ग से जुडे ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया तथा रोड निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की ।इस अवसर पर अतिरिक्त तहसीलदार नियति साहू ने कहा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को किसी भी प्रकार के शासकीय निर्माण में रुकावट नहीं बनने दिया जायेगा ।
इस अवसर पर नप अध्यक्ष पप्पू रैवाराम ने बताया कि वार्डवासियो को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने में हम प्रतिबध हैं नगर वासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में हम हर समस्या को दूर करेंगे ।।
इस मामले में सीएमओ रामलाल कुशवाहा ने कहा कि हम समय समय पर आवश्यकता अनुसार नगर को सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने में कोई कोताही नहीं बरतेगे ।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।