जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का करें अंतिम निराकरण- कलेक्टर श्री विश्वकर्मा

नसीमखान
जनसुनवाई में कलेक्टर ने किया नागरिकों की समस्याओं का समाधान
विद्युत वितरण कम्पनी के नोडल अधिकारी का एक दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री अरूण विश्वकर्मा ने नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के दौरान विद्युत वितरण कम्पनी के जनसुनवाई नोडल अधिकारी श्री जितेन्द्र शर्मा द्वारा गलत जानकारी देने पर उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जेई को दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री अरूण विश्वकर्मा ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका निराकरण किया। कुछ प्रकरणों में कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में जिले के की विभिन्न तहसीलों से आए नागरिकों के आवेदनों के निराकृत हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जनसुनवाई के दौरान उपस्थित अधिकारियों तथा वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से एसडीएम और जनपद सीईओ को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का अंतिम निराकरण करना है। नागरिकों को अपनी समस्या के समाधान हेतु बार-बार जनसुनवाई में आने की परेशाना ना उठाना पड़े, यह सुनिश्चित करें। जनसुनवाई में जो भी आवेदन प्राप्त होते हैं, उनमें नियमानुसार क्या कार्यवाही हो सकती है! यह संबंधित को भी अवगत कराएं।

विद्युत वितरण कम्पनी के नोडल अधिकारी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देशजनसुनवाई में कलेक्टर श्री अरूण विश्वकर्मा ने ग्राम भुआंरा के ग्रामीणों की विद्युत संबंधी समस्या की सुनवाई के दौरान विद्युत वितरण कम्पनी के जनसुनवाई नोडल अधिकारी श्री जितेन्द्र शर्मा से जेई के अनुपस्थित रहने का कारण पूछा। कलेक्टर श्री दुबे ने नोडल अधिकारी श्री जितेन्द्र शर्मा द्वारा गलत जानकारी देने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जेई को मोबाईल पर दिए। साथ ही जेई को मोबाईल पर भुंआरा का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्या का समाधान कर अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जनसुनवाई में उपस्थित नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त कर जेई को आगामी जनसुनवाई में स्वयं उपस्थित होने के निर्देश भी दिए। इसी प्रकार जनसुनवाई में आए ग्राम काछी कानाखेडा निवासी पदम सिंह ने आवेदन देते हुए कलेक्टर श्री विश्वकर्मा को बताया कि वह गरीब है और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। कई बार आवेदन देने के बाद भी उसे अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से सांची जनपद सीईओ को जांच कर नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्राप्त अधिकांश आवेदन प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्यान्न पात्रता पर्ची, विद्युत, अतिक्रमण आदि से संबंधित रहे। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से जनसुनवाई में उपस्थित रहें।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।