कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अमानक खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के विरुद्ध की जा रही है प्रभावी कार्रवाई

नसीमखान

रायसेन,
कलेक्टर श्री अरुण विश्वकर्मा द्वारा जिले में मिलावटी एवं दूषित खाद्य पदार्थों का निर्माण, भंडारण और विक्रय करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके अनुक्रम में जिले
के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा ओबेदुल्लागंज एवं सिलवानी में खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच कर प्रभावी कार्यवाही की गई।
इस कार्यवाही के अंतर्गत सिलवानी क्षेत्र से पापड़, सॉस एवं मसाले के नमूने लिये गये। साथ ही ऑनडोर कॉनसेप्ट लिमिटेड पर बड़ी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री पाये जाने पर नमूने लेने की कार्यवाही कर एक्सपायरी खाद्य सामग्री को नष्ट कराया गया एवं भविष्य में
एक्सपायर खाद्य पदार्थ भंडार न करने के निर्देश दिये गये।औबेदुल्लागंज क्षेत्र से पनीर,
तुअर दाल, बासमती चावल, मिश्रित दूध, पनीर एवं मावा के नमूने लिए गये। इसी प्रकार बिसनखेड़ी औबेदुल्लागंज स्थित नाना चौपाल फेमिली रेस्टोरेंट पर गंदगी व्याप्त होने खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खाद्य पंजीयन को निलंबित किये जाने की अनुशंसा पंजीयन प्राधिकारी को की है। उपरोक्त के अतिरिक्त ऐसे खाद्य विक्रेता, जिनके संबंध में अपर कलेक्टर न्यायायल (न्यायनिर्णयन अधिकारी) द्वारा अधिरोपित जुर्माना की राशि जमा नहीं की गई है, उनके लायसेंस / पंजीयन को जुर्माना जमा करने पर निलंबित किये जाने की कार्यवाही की जा रही है।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।