आवारा पशुओं पर नहीं लग पा रही लगाम ।लडने झगडने से पहुचता नुकसान ।

नसीमखान
सांची,,, वैसे तो यह नगर पूरी तरह आवारा पशुओं का अड्डा बन चुका है सडको पर जमावड़ा आसानी से दिख जाता है इसके साथ ही दुकान दारो की दुकानों पर मुंह मारना तथा आपसी लडाई झगड़े से लोगों को नुकसान पहुचाना आम हो चुका है परन्तु इनको नियंत्रण करने कहीं कोई योजना नहीं दिखाई देती ।
जानकारी के अनुसार लंबे अरसे से इस नगर में आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है यह आवारा पशुओं ने नगर की सडको राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमघट लगा रहता है इसके साथ ही अनेक पशु दुर्घटना में असमय काल के गाल मैं समा जाते है ।यह सभी पशु लावारिस नही रहते इनमें पालतू पशुओं को भी पशु मालिक भगवान भरोसे छोड़ देते है ।जबतक लोगों के कच्चे मकान हुआ करते थे तबतक पशु मालिक अपने पशुओं को घर में बांधकर रखते थे अब जब से पक्के मकान शुरू हुए तबसे ही मालिकों ने अपने पशुओं को भगवान भरोसे लावारिस बेमौत मरने को छोड़ दिया है इन आवारा पशुओं से दुकान दार तब परेशान हो उठते हैं जब यह पशु दुकानों पर खाद्य पदार्थों पर मुंह मारते दिखाई देते है तथा सडको पर बैठकर वाहन चालकों का सरदर्द बन जाते है यही हाल हाटबाजार का रहता है साप्ताहिक हाटबाजार मे यह पशु भीडभाड मे घुस जाते है इनमे कुछ खतरनाक सांड भी रहते है जो लोगों को चोट पहुचा देते हैं हद तो तब होती हैं जब सांड अपने वर्चस्व की लडाई लडते दिखाई देते है तब दुकानो के नुकसान वाहनों के गिरने पडने का नजारा देखने को मिल जाता है जिससे लोगों का खासा नुकसान पहुंच जाता है हालांकि सरकार ने इन आवारा पशुओं की सुरक्षा के लिए लाखों रुपए लागत की गौशालाएं निर्मित करा दी परन्तु यह गौशालाएं भी इन लावारिस पशुओं को सुरक्षित नहीं रख पा रही हैं न ही जिम्मदारो द्वारा ही इन पशुओं की सुध लेकर इन्हें सुरक्षित गौशालाओं मे पहुचाने की व्यवस्था ही जुटाई जा पाती हैं इन आवारा पशुओं पर लगाम कसने कडे निर्देश देने की जरुरत मेहसूस की जा रही हैं जिससे इन पशुओं की जान भी बच सके तथा लोगों को भी राहत मिल सके ।

  • editornaseem

    Related Posts

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    नसीमखान सांचीसांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची में स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण अब गंभीर समस्या का रूप लेता जा रहा है। ऐतिहासिक महत्व वाले इस मार्ग पर…

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    नसीमखान सांची सांदीपनि स्कूल में पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन, मेहनत और समर्पण की सराहना।सांची,,, नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों मकान जनगणना कार्य तेज गति से संचालित हो रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी