आज तेज रफ्तार बस ने मोटर साइकिल सवार को मारी टक्कर ।मोटर साइकिल सवार को गंभीर हालत में भेजा अस्पताल।

नसीमखान
सांची,,,, भोपाल विदिशा रोड पर चलने वाली यात्री बसों की अंधीरफ्तार अंकुश लगने के अभाव में लोगों की जान की प्यासी हो चुकी ।इन अंधीरफ्तार के चलते कभी बस पलट जाती हैं तो कभी जानलेवा साबित हो रही हैं इनपर न तो पुलिस की ही लगाम लग पा रही हैं न ही जिले में बैठे परिवहन अधिकारी ही अंधीरफ्तार पर लगाम कसने की सुध ले पा रहे हैं जिससे यात्रियों की जान जोखिम में रहती हैं।
जानकारी के अनुसार भोपाल विदिशा मार्ग पर इन दिनों बसो की होडाहिसकी के चलते बसो की रफ्तार पूरी तरह अंधी हो चुकी हैं इन बसों मे यात्रियों का यात्रा करना जोखिम भरा हो चुका है इसके साथ ही बसों की अंधीरफ्तार दौडने वाली बसों से छोटे वाहन चालक भी सुरक्षित नहीं रहे है वैसे भी इस नगर मे व्यसतम क्षेत्रों की अनदेखी करती बसों की रफ्तार से दुर्घटना की आशंका लगी रहती हैं तथा यह बसे मुख्य शिवमंदिर चौराहे पर मंदिर के सामने ही अपना रुकने का ठिकाना बना लेते हैं जिससे मंदिर पहुचने वाले श्रद्धालुओं को भी खासी परेशानी उठानी पड़ती है तो दूसरी ओर चौराहे पर बसो की आड के चलते दूसरे वाहन दिखाई न देने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है जिससे पर्यटकों को भी दुर्घटना का खतरा मंडराने लगता है ।तथा तेज रफ्तार सडक पर दौडने वाली बसे लोगों का सरदर्द बन गई हैं इन तेजरफ्तार दौडऩे वाली आज शक्ति कंपनी की बस क्र एमपी 04 पीए 3060 ने वाइक चालक को सम्बोधि होटल के समीप जबरदस्त टक्कर मार भाग गई यह बस विदिशा से भोपाल की ओर जाना बताया जा रहा है जैसे ही पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना मिली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गंभीर हालत में घायल युवक की पहचान रूपेश पिता निहाल सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नं 3 सांची के रूप में की एवं तत्काल गंभीर हालत में घायल युवक को सांची अस्पताल पहुचवाया जहाँ से डाकटरों ने युवक को विदिशा रिफर कर दिया ।पुलिस ने बताया कि गंभीर हालत में घायल युवक को विदिशा से भी भोपाल रिफर कर दिया गया है ।पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है तथा मौके पर पहुंची पुलिस ने सलामतपुर पुलिस को सूचना भागने वाली बस की दी सलामतपुर पुलिस ने तत्काल बस को अपनी हिरासत में ले लिया है ।परन्तु इस विश्व विख्यात स्थल पर दौडने वाली यात्री बसे न केवल यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर रही हैं बल्कि सडकों पर दूसरे वाहनों के चालक के लिए भी जान का खतरा बन गई हैं हालांकि समय समय पर पुलिस ने अपने चैक पाइंट तो बना रखें हैं तथा वाहनों की चैकिंग करते भी दिखाई दे जाते है परंतु बसो की रफ्तार पर लगाम नहीं कस पा रहे हैं इसके साथ ही इस रोड पर अंधीरफ्तार से दौडने वाली बसों की रफ्तार नियंत्रण करने जिला परिवहन अधिकारी ही कोई कदम उठा पा रहे हैं जिससे बसो मे यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा के साथ सडकों पर चलने वाले छोटे वाहनों चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके ।यही हाल इस नगर से गुजरने वाले ट्रको का भी बना हुआ है परन्तु न तो पुलिस न ही जिला परिवहन अधिकारी ही नियंत्रण करने में कोई कदम उठाने आगे बढ़ पा रहे हैं ।इस मार्ग पर भी कहीं कोई न तो गतिनियंत्रित करने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग अथवा निर्माण ऐजेंसी ने ही कहीं कोई सांकेतिक बोर्ड लगाना ही उचित समझा है जिससे दुर्घटना को कम किया जा सके ।

  • editornaseem

    Related Posts

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    नसीम खानसांची ,,,आज नगर में लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।जानकारी के अनुसार आज सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई