मुख्य चौराहों लगता जाम सडक पार करना होता मुश्किल।बेखबर पुलिस

नसीमखान
सांची,,, इस नगर में व्यसतम क्षेत्र होने से वाहनो की लंबी कतार से लोगों को सडक पार करने उठानी पड़ती है मशक्कत इन चौराहों को लगातार पुलिस की दरकार बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार यह नगर पर्यटक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है इस नगर में देश विदेश के पर्यटकों की संख्या भी खासी रहती हैं इस नगर में व्यसतम क्षेत्र की श्रेणी में मुख्य शिवमंदिर चौराहा है इस चौराहे से विश्व ऐतिहासिक स्मारक पहुंच मार्ग भी है तथा इस चौराहे से ही रेलवे स्टेशन पहुंचा जाता है इसके साथ ही इस चौराहे से गुजर कर बसस्टैंड परिसर पहुंचा जाता है इसी चौराहे से राष्ट्रीय राजमार्ग विदिशा भोपाल मार्ग जुडा हुआ है इस चौराहे को पार करने काफी समय वाहनों की लंबी कतार रुकने का इंतजार करना पड़ता है इस चौराहे से ही चारों ओर के वाहन गुजरते हैं परंतु इस चौराहे पर पुलिस व्यवस्था नाकाफी रहती हैं जिससे तेज गति दौडने वाले वाहनों से अनहोनी का खतरा मंडराता रहता है इसके साथ ही गुलगांव चौराहा जिससे नगर के भीतरी क्षेत्र में पहुंचा जाता है तथा उसी मार्ग से लोग विदिशा भोपाल मार्ग से जुडता है इस चौराहे से होकर लगभग तीस गांव के लोगों का प्रतिदिन आना जाना रहता है इसके साथ ही इस चौराहे से होकर नगर के किसानों अपने खेतों पर कृषि कार्य हेतू गुजरते हैं इस चौराहे पर पहले भी अनेक दुर्घटना घटित हो चुकी हैं यहाँ भी पुलिस विहीन होने से सडक पार करना खतरे से खाली नहीं रहता यही हाल सडक किनारे स्थित स्कूलों में हजारों की संख्या में छात्रों को सडक आरपार करने की समस्या से जूझना पड़ता है तब लोगों की जान जोखिम में रहती हैं इसके साथ ही विदिशा की ओर स्थित शराब दुकान के सामने मेला सा लगा रहता है तथा शराब दुकान के आसपास कहीं कोई वाहनों की पार्किंग व्यवस्था न होने से वाहन चालक सडकों पर ही वाहन खडे कर अपने शराब पीने के शौक को पूरा करते दिख जाते है जिससे यहां से गुजरने वाले अथवा सडक पार करने वाले लोग परेशानी उठाने मजबूर होते है इसके साथ ही हेडगेवार कालोनी से आने जाने वाले लोगों को भी सडक पार करने मुश्किलें उठाने पर मजबूर होना पडता है परन्तु इन समस्याओं से पुलिस प्रशासन पूरी तरह बेखबर बना रहता है ऐसे में व्यसतम चौराहों पर पुलिस व्यवस्था की लंबे समय से दरकार बनी हुई है इस विख्यात स्थल पर कहीं कोई यातायात पुलिस की व्यवस्था न होने से वाहनों की धमाचौकड़ी यातायात नियमों का खुले आम धज्जियाँ उडाते दिखाई देते है वैसे भी इस विख्यात स्थल पर पुलिस विभाग को पुलिस तैनात करने की आवश्यकता मेहसूस हो रही हैं ।इसके साथ ही अगर कोई इस मामले में कोई बात करना चाहे तो शराब दुकान के गुण्डों का शिकार होना पडता हैं परन्तु ऐसे विवादों से बचने के लिए लोग परेशान होते रहते हैं ।

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन की आशंका से भयभीत नगरवासी, बनाई सांची बचाओ संघर्ष समितिप्रस्तावित मार्ग के नक्शे को लेकर लोगों में बढ़ी चिंता, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    नसीम खानसांची,,,नगर से गुजरने वाले प्रस्तावित एनएच फोरलेन निर्माण को लेकर नगरवासियों की चिंता अब विरोध के स्वर में बदलती दिखाई देने लगी है। प्रस्तावित मार्ग के नक्शे को लेकर…

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    नसीम खानसांची,,,, नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किए जाने की सुगबुगाहट ने मार्ग के दायरे में आने वाले सैकड़ों भवन मालिकों की चिंता बढ़ा दी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन की आशंका से भयभीत नगरवासी, बनाई सांची बचाओ संघर्ष समितिप्रस्तावित मार्ग के नक्शे को लेकर लोगों में बढ़ी चिंता, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    फोरलेन की आशंका से भयभीत नगरवासी, बनाई सांची बचाओ संघर्ष समितिप्रस्तावित मार्ग के नक्शे को लेकर लोगों में बढ़ी चिंता, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ