सरस्वती विद्यालय जयसिंहनगर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन


रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग

छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई रंगारंग प्रस्तुति

जयसिंहनगर। स्थानीय सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय जयसिंहनगर में बुधवार 19 फरवरी 2025 को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक जयसिंहनगर मनीषा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक विधानसभा ब्यौहारी शरद जुगलाल कोल,अतिथियों एवं प्राधानाचार्य अरुण कुमार शुक्ला द्वारा सर्वप्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन किया गया, तत्पश्चात् उपस्थित अतिथियों का बैच एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया । जिसके उपरांत विद्यालय के छात्र – छात्राओं द्वारा ‌सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति दी गयी । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक जयसिंहनगर मनीषा सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय का परिसर एवं वातावरण बहुत ही सुन्दर और स्वच्छ है साथ ही जिस प्रकार से नन्हे – मुन्हें बच्चों ने प्रस्तुतियां दी हैं, काबिले तारीफ प्रदर्शन कहा जा सकता है । उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में विद्यालय के विकास में जो सहयोग हो सकेगा हम पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। इसी क्रम में विधायक ब्यौहारी शरद जुगलाल कोल ने भी अपने वक्तव्य में कहा कि विद्यालय में जिस प्रकार से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी, वह निश्चित ही प्रशंसनीय है । उन्होंने विद्यालय स्टाफ सहित विद्यालय संचालन समिति की भी प्रशंसा की ।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से विधायक मनीषा सिंह एवं शरद जुगलाल कोल, मंडल अध्यक्ष जयश्री कचेर, नगर परिषद अध्यक्ष सुशीला शुक्ला, अरुण गौतम, चक्रधारी शुक्ला, एडवोकेट राज बहादुर सिंह, राजेश गुप्ता, राजेंद्र शर्मा, दीपक केसरवानी, राजेंद्र सेन, शिवाकांत गुप्ता, प्रधानाचार्य अरुण कुमार शुक्ला समस्त विद्यालय स्टाफ सहित नगर के वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी, पत्रकार गण, माताएं – बहनें, अभिभावक एवं विद्यालय के छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    नसीम खानसांची,,,शासकीय अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास सांची में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रावास की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक…

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत