नगर भर मे पेयजल बिछाने के नाम पर हो गई पक्की सडको की खुदाई ।

नसीमखान
सांची,,, इन दिनो नगर भर मे करोडों की लागत से प्रस्तावित मलजल योजना कार्य लगभग दो वर्ष से जारी है इस योजना अंतर्गत नगर भर मे बिछी करोड़ों की लागत से पक्की सडको को धराशायी कर दिया गया तथा खुदाई कर मिट्टी सडको पर डालने से समस्या खडी की जा रही हैं परंतु इन सडको की खुदाई रुकने का नाम नहीं ले रही है ।
जानकारी के अनुसार नगर भर मे करोड़ों की लागत से इस नगर के उन्नयन अंतर्गत करोड़ों की लागत से मलजल योजना कार्य कछुआ गति से चल रहा है तथा निर्माण कंपनी अपनी मनमानी के चलते पाइप लाइन बिछाने तथा उसके पाइंट चैक करने के नाम पर नगर को राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा पक्की सडके उपलब्ध कराई गई थी परन्तु इस नगर में मलजल योजना अंतर्गत इसका निर्माण अर्बन डेबलपमेंट कंपनी द्वारा किया जा रहा है यह भी करोड़ों रुपए की लागत से चल रहा है परंतु लापरवाह निर्माण कंपनी द्वारा लाइन बिछाकर जगह जगह चैक पांइट बना रखे है तथा इन चैक पाइंट चैक करने के नाम पर सडको के बीचोंबीच गहरे गढ्ढे खोदकर दुर्घटना के लिए छोड़ दिया जाता हैं इन चैक पांइट गढ्ढों को बारबार खोदने का नाटक लगातार जारी है ऐसा नगर की सारी पक्की सडको का बेधड़क खुदाई कर नगर की सडको को बर्बाद करने का खेल कंपनी जोरशोर से खेलकर नगर की सडको को दुर्दशा की भेंट चढा रही हैं यही हाल गुलगांव चौराहे पर भी जारी है जो व्यसतम चौराहे के रूप में जाना जाता है बताया जाता हैं कि किसी भी निर्माण ऐजेंसी जब अपना निर्माण करती हैं तब नियमानुसार वह खुदाई करने के उपरांत उसे पुनः निर्मित करना होता है परंतु यहां की व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही हैं सडको को खुदाई करने से न तो नगरीय प्रशासन न ही जिला प्रशासन मे बैठे लोग न ही करोड़ों रुपये की लागत लगाकर सडके तैयार करने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को ही सुध लेने की फुरसत नहीं मिल रही है ।लगता है इन खुदी सडको की पुनः निर्माण के नाम पर विभाग सरकार की लंबी राशि से अपनी जेबें भरने की जुगत भिडा रहे हो ।नगर वासियों को इन सडको की खुदाई से नगर वासियों को समस्या झेलने मजबूर होना पडता हैं ।इस मामले में इनका कहना है।।
हम दिखवाते हैं एवं सीएमओ से बात करते हैं ।नियति साहू अतिरिक्त तहसीलदार सांची
हमें जानकारी है हमने कंपनी को पहले भी पत्र लिखा था परन्तु कंपनी ध्यान नहीं दे रही हैं अब पुनः हम दूसरा पत्र भेज रहे है कि वह पक्की सडको मे गड्ढे करना बंद करे अन्यथा नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी ।रामलाल कुशवाहा सीएमओ नप सांची

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 4 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा