प्रधानमंत्री का अन्नदाताओं के प्रति सम्मान है पीएम किसान सम्मान निधि योजना- केन्द्रीय मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार

नसीमखान
केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार के मुख्य आतिथ्य में रायसेन में किसान सम्मान समारोह सम्पन्न
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जिले के 162675 किसानों के खाते में अंतरित की पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त की राशि

रायसेन,
रायसेन स्थित वन परिसर में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार के मुख्य आतिथ्य में किसान सम्मान समारोह तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त राशि अंतरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, जिला पंचायत सदस्य श्री राजेन्द्र बघेल, कलेक्टर श्री अरूण विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे तथा श्री राकेश शर्मा भी उपस्थित रहे। भागलपुर बिहार में आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का भी वन परिसर में लाईव प्रसारण देखा व सुना गया। केन्द्रीय मंत्री ने किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त राशि के सांकेतिक चेक भी प्रदान किए।
कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार ने उपस्थित किसान भाईयों तथा नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भागलपुर बिहार से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त के माध्यम से 9.8 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 22,000 करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि अंतरित की गई है। रायसेन जिले के 162675 किसान भाईयों के बैंक खाते में भी 32 करोड़ 53 लाख 50 हजार रू की राशि अंतरित की गई है। उन्होंने कहा कि आज से 06 वर्ष पहले 2019 में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों की चिंता करते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया गया। यह योजना प्रधानमंत्री का देश के अन्नदाताओं, किसान भाईयों के प्रति सम्मान है। योजना के तहत किसान भाईयों को हर वर्ष तीन समान किस्तों में 06 हजार रू की राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है। यह राशि किसान भाईयों की खेती से जुड़ी छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा करने में बड़ी मददगार होती है।
केन्द्रीय मंत्री श्री वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से छोटे-छोटे किसान भाईयों को सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है। इन योजनाओं का लाभ पाकर किसान भाई आर्थिक उन्नति और समृद्धि की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मिलेट (मोटा अनाज) मिशन के माध्यम से कोदो, कुटकी, ज्वार, बाजरा एवं रागी के उत्पादन और उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। हमारे देश में ही नहीं, विदेशों में भी मिलेट के उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ी है। हमारे किसान भाईयों द्वारा उत्पादित मिलेट विदेशों में बिक रहा है। इसी प्रकार मध्यप्रदेश का शरबती गेहूॅ भी देश-विदेश में प्रसिद्ध है। रायसेन, विदिशा, सीहोर सहित अन्य जिलों में उत्पादित होने वाला शरबती गेहूॅ की देश के अन्य राज्यों में भी बहुत मांग है।
उन्होंने कहा कि किसान भाईयों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिले, बिजली मिले, उन्नत खाद-बीज मिले, उन्हें नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी हो इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है। केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के माध्यम से क्षेत्र के सभी किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने का काम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के साथ ही महिलाओं, युवाओं, वृद्धजन सभी के लिए जनकल्याणकारी और हितग्राहीमूलक योजनाएं चलाई जा रही हैं।
कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि किसानों की आमदानी बढ़ाने, उनके विकास और कल्याण के लिए हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी लगातार काम रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसान भाईयों को एक साल में 06 हजार रू की राशि प्रदान की जाती है। प्रदेश सरकार द्वारा भी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 06 हजार रू की राशि किसान भाईयों को प्रदान की जाती है। इस प्रकार एक साल में प्रदेश के किसान भाईयों को 12 हजार रू की राशि प्रदान की जाती है। जिसका उपयोग किसान भाई खाद, बीज सहित खेती के अन्य कार्यो के लिए करते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने लगातार काम किए जा रहे हैं। पहले जहां प्रदेश में सात लाख हैक्टेयर क्षेत्र में ही सिंचाई होती थी, वहीं आज प्रदेश में लगभग 45 लाख हैक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, डिप्टी कलेक्टर, उप संचालक कृषि, एसएलआर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

केन्द्रीय मंत्री ने प्रदर्शनी का किया अवलोकनकेन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम स्थल पर कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग तथा प्रगतिशील किसान भाईयों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों तथा प्रगतिशील किसानों से अनाज की उन्नत किस्मों, योजनाओं के क्रियान्वयन आदि के बारे में जानकारी ली।

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 5 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा