सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का समयावधि में संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराएं- कलेक्टर श्री विश्वकर्मासीएम हेल्पलाईन निराकरण में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों को किया गया सम्मानितकलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में टीएल बैठक सम्पन्न

नसीमखान

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण विश्वकर्मा द्वारा सीएम हेल्पलाईन, समय सीमा वाले विभागीय पत्रों और शासकीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विभागवार सीएम हेल्पलाईन शिकायतों और निराकरण की समीक्षा करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण में तेजी आई है, यह निरंतर बनी रहे। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सीएमओ औबेदुल्लागंज श्री राजकुमार शर्मा, बाड़ी जनपद पंचायत सीईओ श्री दानिश अहमद खान, ऊर्जा विभाग के वितरण केन्द्र प्रभारी श्री सुकेत तथा पीएचई विभाग के उपयंत्री श्री सतीश बारपेटे को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया।
बैठक में कलेक्टर श्री अरूण विश्वकर्मा ने सभी अधिकारियों से कहा कि शिकायतकर्ता से वह स्वयं चर्चा कर वस्तुस्थिति जाने और शिकायत के निराकरण की कार्यवाही से अवगत भी कराएं। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों, हितग्राहियों को किस्त वितरण और आवास निर्माण की प्रगति की जनपदवार समीक्षा कर निर्देश दिए कि अधिकारी ग्रामों का भ्रमण कर आवासों का निरीक्षण करें। यह सुनिश्चित हो कि हितग्राही द्वारा किस्त की राशि का उपयोग आवास निर्माण में ही किया जाए। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वच्छता परिसरों की साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा करते हुए ई आरईएस और जनपद सीईओ कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने नगरीय निकायों में अवैध कॉलोनाइजर्स के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई की जानकारी लेते हुए सभी सीएमओ को अपने निकाय क्षेत्रों में अवैध कॉलोनाइजर्स के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। इसी प्रकार पीएम स्ट्रीट वेण्डर योजना के तहत हितग्राहियों को 20 हजार रू ऋण वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रकरण लंबित ना रहें। उन्होंने एलडीएम तथा सीएमओ को निर्देश दिए कि बैंक मैनेजर्स से समन्वय कर प्रकरण स्वीकृत और राशि वितरण सुनिश्चित कराएं।
इसी प्रकार जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूॅ उपार्जन हेतु की जा रहीं व्यवस्थाओं तथा किसान पंजीयन की जानकारी लेते हुए उप संचालक कृषि और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसान पंजीयन में तेजी लाएं। गेहूॅ उत्पादक किसानों को अंतिम तिथि के पहले ही किसान पंजीयन कराने के लिए प्रेरित करें। इसी प्रकार जिले में यूरिया की मांग और उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही जिले में उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों की जांच और लिए गए नमूनों की रिपोर्ट के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होंने उप संचालक कृषि को निर्देश दिए किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज मिले, यह सुनिश्चित कराएं। कलेक्टर द्वारा उद्यानिकी विभाग की समीक्षा के दौरान विभागीय योजनाओं तथा निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध अभी तक की प्रगति की जानकारी लेते हुए विभागीय योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि किसान भाईयों तक विभाग की योजनाओं का लाभ सुगमता से पहुंचे। बैठक में महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, जल संसाधन, सामाजिक न्याय सहित अन्य विभागों की गतिविधियों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    ब्राह्मण मोहल्ला शिव मंदिर शेड निर्माण का विधि-विधान से पूजन।

    राजर्षि मिश्रा उमरिया उमरिया जिले मानपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत चिल्हारी ब्राह्मण मोहल्ला शिव मंदिर शेड निर्माण का भूमिपूजन हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर किया गया जिसमें विधि…

    हनुमान पहाड़ी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम।

    राजर्षि मिश्रा उमरिया 2 अप्रैल 2026 को देशभर में हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा, सुंदरकांड पाठ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ब्राह्मण मोहल्ला शिव मंदिर शेड निर्माण का विधि-विधान से पूजन।

    ब्राह्मण मोहल्ला शिव मंदिर शेड निर्माण का विधि-विधान से पूजन।

    हनुमान पहाड़ी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम।

    हनुमान पहाड़ी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम।

    विश्व धरोहर सांची का बसस्टैंड मूत्रालय विहीन, पर्यटकों व महिलाओं को भारी परेशानी।करोड़ों के विकास दावों के बीच मूलभूत सुविधा का अभाव, खुले में निस्तार को मजबूर लोग।

    विश्व धरोहर सांची का बसस्टैंड मूत्रालय विहीन, पर्यटकों व महिलाओं को भारी परेशानी।करोड़ों के विकास दावों के बीच मूलभूत सुविधा का अभाव, खुले में निस्तार को मजबूर लोग।

    केन्द्रीय कृषि विभाग के निदेशक ने रायसेन में कृषि महोत्सव प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजारायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होगा राष्ट्रीय स्तर का कृषि मेला सह प्रदर्शनी और प्रशिक्षण कार्यक्रम

    केन्द्रीय कृषि विभाग के निदेशक ने रायसेन में कृषि महोत्सव प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजारायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होगा राष्ट्रीय स्तर का कृषि मेला सह प्रदर्शनी और प्रशिक्षण कार्यक्रम

    विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई

    विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई

    सांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार।गोपनीय सूचना पर घेराबंदी कर पकड़े आरोपी, बाइक भी जब्त।

    सांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार।गोपनीय सूचना पर घेराबंदी कर पकड़े आरोपी, बाइक भी जब्त।