कलेक्टर तथा एसपी ने रायसेन दुर्ग पहुंचकर मेले की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, शिव मंदिर में की पूजा अर्चना

नसीमखान

रायसेन,
महाशिवरात्रि पर्व पर रायसेन दुर्ग पर स्थित सोमेश्वर धाम शिव मंदिर प्रांगण में मेले का आयोजन किया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा सोमेश्वर धाम पहुंचकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की गई। शाम तक सोमेश्वर धाम पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। कलेक्टर श्री अरूण विश्वकर्मा तथा पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे द्वारा भी दुर्ग पर पहुंचकर मेला आयोजन तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने शिव मंदिर पहुंचकर पूजन भी किया। उल्लेखनीय है कि रायसेन अजेय दुर्ग पर स्थित प्रसिद्ध और प्राचीन सोमेश्वर धाम शिव मंदिर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मेला आयोजित किया गया। अपने अनूठे वैभवशाली एवं सामरिक दृष्टि से अजेय रहे ऐतिहासिक रायसेन दुर्ग में स्थित सोमेश्वर धाम से प्रसिद्ध इस प्राचीन शिव मंदिर के प्रति लोगों की अटूट आस्था है। लगभग 12वीं सदी में बने इस प्राचीन मंदिर के दरवाजे (पट) साल में केवल एक बार महाशिवरात्रि पर्व पर ही खुलते हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    ब्राह्मण मोहल्ला शिव मंदिर शेड निर्माण का विधि-विधान से पूजन।

    राजर्षि मिश्रा उमरिया उमरिया जिले मानपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत चिल्हारी ब्राह्मण मोहल्ला शिव मंदिर शेड निर्माण का भूमिपूजन हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर किया गया जिसमें विधि…

    हनुमान पहाड़ी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम।

    राजर्षि मिश्रा उमरिया 2 अप्रैल 2026 को देशभर में हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा, सुंदरकांड पाठ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ब्राह्मण मोहल्ला शिव मंदिर शेड निर्माण का विधि-विधान से पूजन।

    ब्राह्मण मोहल्ला शिव मंदिर शेड निर्माण का विधि-विधान से पूजन।

    हनुमान पहाड़ी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम।

    हनुमान पहाड़ी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम।

    विश्व धरोहर सांची का बसस्टैंड मूत्रालय विहीन, पर्यटकों व महिलाओं को भारी परेशानी।करोड़ों के विकास दावों के बीच मूलभूत सुविधा का अभाव, खुले में निस्तार को मजबूर लोग।

    विश्व धरोहर सांची का बसस्टैंड मूत्रालय विहीन, पर्यटकों व महिलाओं को भारी परेशानी।करोड़ों के विकास दावों के बीच मूलभूत सुविधा का अभाव, खुले में निस्तार को मजबूर लोग।

    केन्द्रीय कृषि विभाग के निदेशक ने रायसेन में कृषि महोत्सव प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजारायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होगा राष्ट्रीय स्तर का कृषि मेला सह प्रदर्शनी और प्रशिक्षण कार्यक्रम

    विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई

    विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई

    सांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार।गोपनीय सूचना पर घेराबंदी कर पकड़े आरोपी, बाइक भी जब्त।

    सांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार।गोपनीय सूचना पर घेराबंदी कर पकड़े आरोपी, बाइक भी जब्त।