नहीं थम रहा सडक निर्माण विवाद ।सीएमओ ने अडंगा लगाने वालों के विरुद्ध भेजा पुलिस को पत्र ।

नसीमखान
सांची,,,वार्ड न 11 मे करोड़ों की लागत से निर्माणाधीन सडक निर्माण में शुभारंभ के बाद से ही अतिक्रमण के कारण विवादास्पद रहा है हालांकि अतिरिक्त तहसीलदार द्वारा अतिक्रमण हटवा दिया गया था परंतु जैसे ही निर्माण शुरू हुआ फिर विवादों के घेरे में आ गया ।इस मामले में सीएमओ द्वारा निर्माण में अडंगा डालने वालों के विरुद्ध कार्यवाही को लेकर पुलिस को पत्र भेजा गया है ।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद क्षेत्रांतर्गत वार्ड नं 11 मे काछीकानाखेडा से नागौरी तक लगभग सवा किमी लंबे सीसी रोड निर्माण जो लगभग डेढ करोड़ रुपए की लागत से निर्मित किया जाना है लगभग दो माह पूर्व इसका भूमिपूजन नगर परिषद अध्यक्ष के पप्पू रेवाराम के कर कमलो द्वारा किया गया था तब यह रोड पर अतिक्रमण कारियों का कब्जा होने से विवाद में घिर गया तब मामला अतिरिक्त तहसीलदार के दर तक पहुंच गया तब तहसीलदार नियति साहू ने कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटवा दिया गया था तथा निर्माण भी शुरू हो चुका था परंतु जैसे जैसे निर्माण आगे बढता वैसे ही फिर यह निर्माण विवादास्पद हो गया ।इससे यह विकास की गाड़ी थम गई ।अब इस सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध प्रसासनिक स्तर पर सीएमओ नप रामलाल कुशवाहा ने बाधक बनने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस को पत्र लिखा है पत्र मे कहा गया है कि वार्ड नं11 मे काछीकानाखेडा से नागौरी सीसी रोड एवं नाली निर्माण मे गोविंद कुशवाहा द्वारा निर्माणाधीन मार्ग पर पत्थर डालकर निर्माण में अवरोध डाला जा रहा है इस सम्बंध में पूर्व में भी सम्बंधित व्यक्ति को समझाइश दी जा चुकी है तथा नप कर्मचारियों द्वारा भी समझाया गया परन्तु वह निर्माण में लगातार बाधा उत्पन्न कर रहे हैं एवं निर्माण ठेकेदार से झगडा एवं अभद्रता की जा रही है जिससे शासकीय कार्य बाधित हो रहा है ।उक्त बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया जाये ।जिससे इस नगर में होने वाले विकास को आगे बढाया जा सके तथा सडक निर्माण पूरा हो सके ।इस मामले में इनका कहना है ।।
हम सीएमओ सा से बात करते हैं हमनें पहले अतिक्रमण हटवा दिया था अब अगर ऐसी कोई बात है तो हम उसको हल करवा देगें ।नियति साहू अतिरिक्त तहसीलदार सांची
वार्ड नं11 मे निर्माणाधीन सीसी रोड निर्माण में बाधा उत्पन्न करने वालो के विरूद्ध हमने कार्यवाही को लेकर पत्र भेज दिया है ।रामलाल कुशवाहा सीएमओ नप सांची
सीसी रोड निर्माण को लेकर नप से पत्र मिला है हमने नगर परिषद को कार्य करने का कहा है तथा हम निर्माण स्थल पर पुलिस भेज देगे एवं बाधा उत्पन्न करने वाले को समझाइश दी जायेगी ।नहीं मानता है तो शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी ।नितिन अहिरवार थाना प्रभारी सांची

  • editornaseem

    Related Posts

    एल पी जी, बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी तथा गैस, पेट्रोल की किल्लत को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    रिपोर्टर @दीपक कुमार गर्ग जयसिंहनगर:- मध्यप्रदेश में गैस, पेट्रोल, डीजल की कमी तथा कालाबाजारी एवं एल पी जी, बिजली के दामों के दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस…

    राशन न मिलने से भड़के ग्रामीण, रायसेन रोड पर किया चक्का जाम।फरवरी से गेहूं वितरण बंद, प्रशासन ने जांच के दिए आदेश ।

    नसीमखान सांचीसांची ,,,थाना सांची क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेढ़की में शासकीय उचित मूल्य दुकान से फरवरी माह से गेहूं वितरण नहीं होने पर हितग्राहियों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एल पी जी, बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी तथा गैस, पेट्रोल की किल्लत को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    एल पी जी, बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी तथा गैस, पेट्रोल की किल्लत को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    राशन न मिलने से भड़के ग्रामीण, रायसेन रोड पर किया चक्का जाम।फरवरी से गेहूं वितरण बंद, प्रशासन ने जांच के दिए आदेश ।

    राशन न मिलने से भड़के ग्रामीण, रायसेन रोड पर किया चक्का जाम।फरवरी से गेहूं वितरण बंद, प्रशासन ने जांच के दिए आदेश ।

    पुरातत्व विभाग की अड़चन से विकास थमा, नगर परिषद ने दिल्ली में उठाई आवाज।केंद्रीय पर्यटन मंत्री से मुलाकात, केंद्रीय कृषि मंत्री की मौजूदगी में 6–8 महीने में समाधान का दिया आश्वासन।

    पुरातत्व विभाग की अड़चन से विकास थमा, नगर परिषद ने दिल्ली में उठाई आवाज।केंद्रीय पर्यटन मंत्री से मुलाकात, केंद्रीय कृषि मंत्री की मौजूदगी में 6–8 महीने में समाधान का दिया आश्वासन।

    सांची में भगवान महावीर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।भव्य शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन और आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    सांची में भगवान महावीर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।भव्य शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन और आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    समाधान योजना के अंतिम दो दिन शेष, उपभोक्ताओं से जल्द लाभ लेने की अपील।बिजली बिल पर ब्याज माफी और किस्तों में भुगतान की सुविधा उपलब्ध।

    समाधान योजना के अंतिम दो दिन शेष, उपभोक्ताओं से जल्द लाभ लेने की अपील।बिजली बिल पर ब्याज माफी और किस्तों में भुगतान की सुविधा उपलब्ध।

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित