कॉलोनी में विकास कार्य नहीं कराने वाले कॉलोनाईजर के विरूद्ध कार्रवाई के दिए निर्देशजनसुनवाई में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने नागरिकों की समस्याओं का किया निराकरण

नसीमखान

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री अरूण विश्वकर्मा ने नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए उनका निराकरण किया। कुछ आवेदनों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में आए रायसेन के रामनगर कॉलोनी के निवासियों ने कलेक्टर श्री अरूण विश्वकर्मा को आवेदन देते हुए बताया कि कॉलोनाईजर द्वारा कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। कॉलोनी में पानी की समुचित निकासी नहीं होने के कारण वर्षभर जलभराव की समस्या होती है। साथ ही सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण आवागमन में भी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर द्वारा नगर पालिका अधिकारी को संबंधित कॉलोनाईजर के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
इसी प्रकार जनसुनवाई में आए ग्राम अरवरिया टोला निवासी मोहर सिंह, रानू बाई, घनश्याम, मुकेश सहित अन्य ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री विश्वकर्मा को ग्राम में नलकूप लगवाने संबंधी आवेदन देते हुए बताया कि उनके ग्राम में नलकूप नहीं होने के कारण बहुत परेशानी होती है। ग्रामीणों को दूर-दूर से पानी लेकर आना पड़ता है। कलेक्टर द्वारा ई पीएचई को जांच कर नियमानुसार आवश्यकतानुसार प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए जिससे कि ग्रामीणों की समस्या का शीघ्र समाधान हो सके। जनसुनवाई में आयीं रायसेन निवासी नूर अख्तर ने भूमि का सीमांकन कराकर प्रदान करने संबंधी आवेदन देते हुए बताया कि सिलवानी तहसील के ग्राम रमपुरा खुर्द में खसरा क्रमांक 45 रकबा 21.43 एकड़ शामलात खाते की भूमि हैं, जिस पर कब्जा किया गया है। भूमि के मालिकाना संबंधी केस का न्यायालय तहसीलदार सिलवानी एवं कमीश्नरी भोपाल से फैसला उनके पक्ष में आया है, इसके उपरांत भी उनकी भूमि का ना तो सीमांकन किया गया है और ना ही कब्जा प्रदान किया गया है। कलेक्टर द्वारा तहसीलदार सिलवानी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 96 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश आवेदन सीमांकन, नामांतरण, पीएम आवास योजना, आर्थिक सहायता, विद्युत, अवैध कब्जा सहित योजनाओं का लाभ नहीं मिलने संबंधी थे। जनसुनवाई के दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार सहित डिप्टी कलेक्टर और जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से वीसी के माध्यम से एसडीएम, जनपद सीईओ और सीएमओ सहित खण्डस्तरीय अधिकारी जनसुनवाई में उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में गर्मी की शुरुआत होते ही पेयजल संकट के संकेत नजर आने लगे हैं। नगर परिषद द्वारा जलप्रदाय के लिए लगाए गए 19 ट्यूबवेल में से 5 ट्यूबवेल…

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर परिषद की बजट बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में प्रस्तुत बजट में नगर के समग्र विकास को प्राथमिकता देते…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।