रायसेन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न

नसीमखान

रायसेन, प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत जिला मुख्यालय रायसेन स्थित वन परिसर में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें 15 जोड़ों का विवाह और 12 जोड़ों का निकाह सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी भी सम्मिलित हुए नवदम्पत्तियों को आर्शीवाद दिया और उनके सुखमय जीवन की कामना की। विवाह तथा निकाह सम्पन्न होने के बाद नवदम्पत्तियों को विवाह पंजीयन और पौधे भी प्रदाय किए गए। इस अवसर पर विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रहीं मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना सहित अन्य योजनाओं के कारण आज बेटी बोझ नहीं वरदान समझी जाती है। बेटी के जन्म होने पर घर-परिवार में खुशियां मनाई जाती हैं कि लाड़ली लक्ष्मी घर में आई है। उन्होंने कहा कि हर माता-पिता का सपना होता है कि बेटी की शादी धूमधाम से करें, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण कई बार यह संभव नहीं हो पाता। गरीब माता-पिता के इस सपने को प्रदेश सरकार साकार कर रही है और अब बेटियों की शादी धूमधाम से हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और महिलाओं के लिए अनेकों योजनाएं भी चलाई जा रही है। सामूहिक विवाह सम्मेलन में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि, विभिन्न वार्डो के पार्षदगण, सीएमओ रायसेन सुरेखा जाटव सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा नागरिक भी उपस्थित रहे। सामूहिक विवाह सम्मेलन के प्रारंभ में नगर में बारात भी निकाली गई, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और आमजन सम्मिलित हुए।

  • editornaseem

    Related Posts

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    नसीमखान सांचीसांची,,, एक मई से प्रारंभ हुए मकान जनगणना कार्य को 30 मई तक पूर्ण किया जाना था, लेकिन जनगणना कार्य में जुटे कर्मचारियों ने भीषण गर्मी और तेज लू…

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    नसीमखान सांचीसांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची में स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण अब गंभीर समस्या का रूप लेता जा रहा है। ऐतिहासिक महत्व वाले इस मार्ग पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया