बिजली वसूली अभियान में सक्रिय हुई विद्धुत मंडल की टीमें, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश ।

नसीमखान
सांची,, मार्च महीने में विद्धुत मंडल की टीमें अपने वसूली लक्ष्य 12,9 करोड़ को पूरा करने के लिए पूरे क्षेत्र में सक्रिय हो गई हैं। सांची सहित आसपास के गांवों में बकाया बिजली बिलों के भुगतान को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार विद्धुत वितरण कंपनी ने क्षेत्र भर मे 12,9 करोड़ रुपये की लक्ष्य राशि वसूलने टीम गठित कर दी है इन टीमों ने न केवल दिन के समय, बल्कि रात के अंधेरे में भी गांव-गांव जाकर बिजली वसूली के प्रयास तेज कर दिए हैं। टीमों ने अपनी सक्रियता से 75 लाख रुपये वसूली करने मे सफलता प्राप्त कर ली है इस बकाया दारो की सूची में नगर परिषद पर 40 लाख रुपये बकाया है एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर 7 लाख रुपये बकाया एवं पीएचई विभाग पर 1 करोड़ 68 लाख सरकारी स्कूलों से 38 लाख रुपये सहित सांची शहर पर 72 लाख रुपए बकाया वसूली अभियान तेज कर दिया गया है। तथा बकाया राशि भुगतान न करने पर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन विच्छेदन कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।
बिजली कनेक्शन की विच्छेद कार्यवाही के तहत बकाया दारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसके अलावा, टीमों द्वारा लगातार ग्रामीणों से संपर्क कर उन्हें बकाया बिलों का भुगतान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बिजली वसूली की यह मुहिम मार्च के अंत तक पूरी करने का लक्ष्य है।
वहीं, कलेक्टर ने भी विद्धुत मंडल के अधिकारियों को इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि वसूली अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और निर्धारित लक्ष्य को समय रहते पूरा किया जाए।
टीमों द्वारा इस तरह के ठोस कदम उठाने से यह उम्मीद जताई जा रही है कि क्षेत्र में बिजली वसूली में सुधार होगा और बकाया राशि में कमी आएगी।
इस अभियान को लेकर लोगों से भी अपेक्षा की जा रही है कि वे अपने बकाया बिलों का समय पर भुगतान कर विद्युत सेवाओं को बेहतर बनाने में योगदान करें।

  • editornaseem

    Related Posts

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    नसीमखान सांची, रायसेन नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन, सड़कों पर अवैध पार्किंग और पुलिस की सक्रियता को लेकर नागरिकों में चर्चा तेज सांची,, विश्व स्तर पर अपनी ऐतिहासिक पहचान रखने वाले…

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश