नगर में बढ़ती पेयजल किल्लत, अवैध कनेक्शन बने संकट

नसीमखान
सांची: नगर में कुछ वर्षों से बढ़ती पेयजल किल्लत एक गंभीर समस्या बन चुकी है। जहां पहले कभी पानी की कोई कमी नहीं होती थी, वहीं अब बारिश के अभाव और अवैध नल कनेक्शनों की वजह से जल संकट गहरा गया है।
जानकारी के अनुसार अवैध नल कनेक्शन बढ़ने के कारण वैध जल उपभोक्ताओं पर भारी दबाव पड़ा है। हालांकि, प्रशासन ने वैध कनेक्शन धारियों पर जलकर में वृद्धि कर दी है, लेकिन अवैध जल उपभोक्ताओं पर लगाम कसने में वह नाकाम रहा है। इस स्थिति में अवैध कनेक्शन धारक न केवल निशुल्क जल प्राप्त कर रहे हैं, बल्कि जल आपूर्ति में बिजली की खपत का बोझ भी सामान्य जनता को उठाना पड़ रहा है।
यह स्थिति तब और जटिल हो जाती है जब प्रशासन इस मुद्दे से पूरी तरह बेखबर नहीं है। इसके बावजूद, प्रशासन अवैध कनेक्शन धारकों के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाने से हिचकिचा रहा है। इसकी वजह से वैध कनेक्शन धारक, जो पहले से जल संकट का सामना कर रहे हैं, अब जलप्रदाय में दो दिन में एक बार सप्लाई प्राप्त कर रहे हैं। वाबजूद इसके जलकर में कोई कटौती नहीं की गई, जिससे अवैध उपभोक्ताओं को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ हो रहा है।
यदि प्रशासन अवैध कनेक्शन धारकों पर सख्ती से कार्रवाई करता है और उन्हें वैध करता है, तो न केवल जल संकट पर काबू पाया जा सकता है, बल्कि प्रशासन की आय में भी वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा, वैध कनेक्शन धारकों पर दबाव कम होने की संभावना बढ़ जाएगी। इस दिशा में प्रशासन की तत्परता और कार्रवाई से स्थिति में सुधार संभव हो सकेगा ।तथा अवैध कनेक्शनो पर लगाम लग सकेगी ।एवं आसानी से जलसंकट की समस्या से निपटा जा सकता है । जलस्तर कम होने से कभी कभी मटमैले जल की समस्या से जूझने पर मजबूर होना पडता है ।स्थानीय प्रशासन को इस समस्या से निपटने कडे कदम उठाने की जरूरत मेहसूस की जा रही है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    नसीमखान सांची, रायसेन नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन, सड़कों पर अवैध पार्किंग और पुलिस की सक्रियता को लेकर नागरिकों में चर्चा तेज सांची,, विश्व स्तर पर अपनी ऐतिहासिक पहचान रखने वाले…

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 4 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश