कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण सम्पन्न।

नसीमखान

रायसेन,  कलेक्टर कार्यालय स्थित सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में रासायनिक, औद्योगिक दुर्घटना से बचाव तकनीक विषय पर आपदा प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के प्रारंभ में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कहा कि समय पूर्व आपदा प्रबंधन की तैयारियों, प्रशिक्षण तथा सुरक्षा उपायों से आपदा की स्थिति में जान-माल की हानि को रोका या कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आपदा संभावित क्षेत्रों या स्थलों पर आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु प्रशिक्षण दिया जाना आवश्यक है। जिससे कि आपदा की स्थिति में घबराहट या भगदड़ की स्थिति ना बने। जिले में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाने विविध गतिविधियां आयोजित किए जाएं। प्रशिक्षण में नागरिक सुरक्षा भोपाल से आए डिवीजनल वार्डन श्री रणदीप जग्गी ने उपस्थित एसडीईआरएफ, होमगार्ड, कोटवार, गोताखोर सहित अन्य कर्मचारियों को रायासनिक या औद्योगिक दुर्घटना होने पर बचाव तकनीक के बारे में विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी फैक्ट्री या कारखाने में अग्नि दुर्घटना, कैमिकल का रिसाव या अन्य दुर्घटनाओं को समयपूर्व तैयारियों और प्रशिक्षण से कम समय में काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन दल के पास सभी आवश्यक सामग्री या उपकरण होने चाहिए। बेहोश व्यक्ति को होश में लाने, घायल व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान तक ले जाने के तरीके, और घरेलू संसाधनों से स्ट्रेचर बनाने का अभ्यास आमजन को कराया जाना चाहिए। प्रशिक्षण में आपदा की स्थिति में प्राथमिक उपचार और अन्य सुरक्षा उपायों की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर श्री मनीष शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरोज अग्निवंशी, डिस्ट्रिक्ट कमांडेन्ट होमगार्ड श्री उमेश तिवारी, एसएलआर श्री राजेश राम सहित एसडीईआरएफ, होमगार्ड, कोटवार आदि उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    नसीम खान सांची,,, दीपों के महापर्व दीपावली के साथ ही पर्वों का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों को लेकर नगर में…

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    नसीम खानसांची,,,शासकीय अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास सांची में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रावास की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास