अमरपुर शराब दुकान से बढ़ रही अवैध पैकारी, गांव-गांव पहुंच रही शराब

✍️ रिपोर्ट राजर्षि मिश्रा

उमरिया जिले की मानपुर तहसील अंतर्गत अमरपुर सरकारी शराब दुकान क्षेत्र में इन दिनों अवैध पैकारी का कारोबार तेजी से फैलता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शराब दुकान से बड़ी मात्रा में शराब गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही है, जिससे ग्रामीण वातावरण खराब हो रहा है और युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में आता जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के कई गांवों में खुलेआम शराब बेची जा रही है। शाम होते ही गांवों में शराबियों की भीड़ दिखाई देने लगती है, जिससे महिलाओं और बुजुर्गों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार विभाग कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रहा है, जबकि अवैध शराब बिक्री का नेटवर्क लगातार मजबूत होता जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि अमरपुर शराब दुकान से संचालित हो रही कथित अवैध पाइकारी की जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते रोक नहीं लगी तो आने वाले समय में युवाओं का भविष्य नशे की वजह से बर्बाद हो सकता है। क्षेत्रवासियों ने गांवों में अवैध शराब बिक्री बंद कराने और नियमित निगरानी की मांग प्रशासन से की है।

ग्रामीणों ने की 181 में शिकायत दर्ज कराई
ग्रामीण क्षेत्रीय जन ने अवैध शराब विक्रय की शिकायत दर्ज कराई है जिसमें आबकारी विभाग द्वारा आज तक अंकुश नहीं लगाया गया अगर हालात ऐसे ही रहे तो जल्द ही ग्रमीण क्षेत्रीय जन आंदोलन की राह पर चले जाएंगे वही जिला प्रशासन से स्थानीय ग्रामीणो ने अपील की है गांव गांव में अवैध शराब विक्रय पर रोक लगाई जाए।

  • editornaseem

    Related Posts

    गौशालाओं में गायों की दुर्दशा भटक रही गौमाता, चिल्हारी में जिम्मेदार मौन”

    राजर्षि मिश्रा उमरिया तहसील मानपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चिल्हारी में गौमाताओं की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। गांव की सड़कों, गलियों और बाजारों में गायें दर-दर भटकती नजर…

    टाइगर ने कुदरी बीट में  बाघ द्वारा महिला पर किया  था हमला महिला की हुईं थीं मौत,आज हुआ महिला का अंतिम संस्कार।

    राजर्षि मिश्रा उमरिया आज दिनांक 16/05/2026 को एक दुःखद घटनाक्रम में लगभग शुबह 7ः45 बजे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर रेंज के कुदरी बीट में सेहरा हार नामक स्थान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गौशालाओं में गायों की दुर्दशा भटक रही गौमाता, चिल्हारी में जिम्मेदार मौन”

    गौशालाओं में गायों की दुर्दशा भटक रही गौमाता, चिल्हारी में जिम्मेदार मौन”

    अमरपुर शराब दुकान से बढ़ रही अवैध पैकारी, गांव-गांव पहुंच रही शराब

    अमरपुर शराब दुकान से बढ़ रही अवैध पैकारी, गांव-गांव पहुंच रही शराब

    टाइगर ने कुदरी बीट में  बाघ द्वारा महिला पर किया  था हमला महिला की हुईं थीं मौत,आज हुआ महिला का अंतिम संस्कार।

    टाइगर ने कुदरी बीट में  बाघ द्वारा महिला पर किया  था हमला महिला की हुईं थीं मौत,आज हुआ महिला का अंतिम संस्कार।

    राष्ट्रीय डेगू दिवस पर आयोजित की गई जागरूकता गतिविधियां

    राष्ट्रीय डेगू दिवस पर आयोजित की गई जागरूकता गतिविधियां

    भीषण गर्मी से बेहाल सांची, तापमान 41 डिग्री पहुंचापेड़ों की लगातार कटाई और हरियाली खत्म होने से बढ़ी परेशानी, दिनभर ठंडे पानी और छांव की तलाश में भटक रहे लोग

    भीषण गर्मी से बेहाल सांची, तापमान 41 डिग्री पहुंचापेड़ों की लगातार कटाई और हरियाली खत्म होने से बढ़ी परेशानी, दिनभर ठंडे पानी और छांव की तलाश में भटक रहे लोग

    तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला को बाघ ने बनाया अपना निशाना महिला की मौत ।

    तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला को बाघ ने बनाया अपना निशाना महिला की मौत ।