रिपोर्टर ,@दीपक कुमार गर्ग
शहडोल l मध्य प्रदेश के फार्मासिस्टो के एसोसियेशन एम. पी. फार्मासिस्ट एसोसियेशन एमपीपीए के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह ठाकुर एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों के सर्व सम्मति से शिवम शुक्ला क़ो शहडोल संभाग का संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया है l
गौरतलब है की शिवम शुक्ला शहडोल जिले के जयसिंहनगर मे शिवम मेडिकल स्टोर के संचालक है और एमपीपीए संगठन के शहडोल जिला के जिलाध्यक्ष पद पर पदस्थ रहे है संगठन के जिलाध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान जिले के फार्मासिस्टओ के हित मे निरंतर कार्य करते हुए उनसे जुडी समस्याओ के लिए सदैव सार्थक प्रयास कर संगठन मे अपनी पहचान स्थापित की है l शिवम शुक्ला के संभागीय अध्यक्ष के नवीन दायित्व पर शहडोल जिले के फार्मासिस्ट साथियो ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है l





