नसीमखान सांची
सांची,,, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, सांची में बुधवार को नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए विद्यारंभ संस्कार का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक फादर जोसेफ आरिकाट एवं प्राचार्या सिस्टर लूसी ने बच्चों का गुब्बारे भेंट कर आत्मीय स्वागत करते हुए किया।
इसके पश्चात नर्सरी कक्षा के बच्चों का पारंपरिक विधि से विद्यारंभ कराया गया। शिक्षिकाओं ने बच्चों से चावल के दानों पर प्रथम अक्षर लिखवाकर उनके शैक्षणिक जीवन की मंगलमय शुरुआत कराई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक फादर जोसेफ आरिकाट ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला।
विद्यारंभ संस्कार के साथ नन्हे विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन की नई यात्रा उत्साह और उल्लास के वातावरण में प्रारंभ हुई।





