कोतरारोड़ पुलिस ने किया बोगस नंबर प्लेट लगे ट्रेलर वाहन पर कार्यवाही

● *कोतरारोड़ पुलिस ने किया बोगस नंबर प्लेट लगे ट्रेलर वाहन पर कार्यवाही*…..

● *आयरन कोर लोड़ ट्रेलर वाहन के इंजन और ट्राली पर लिखे थे अलग-अलग नंबर*….

● *फर्जी दस्तवाजों से किया जा रहा था ट्रेलर में परिवहन, धोखाधड़ी के आरोप में ड्रायवर गिरफ्तार, गया जेल*……

*दीपक शोभवानी की खास रिपोर्ट*

*रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर करीब एक पखवाडेर पूर्व कोतरारोड़ पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर गोरखा के एक गैराज में दबिश देकर एक नंबर प्लेट से चल रहे थे दो ट्रेलर वाहनों को पकड़ा गया था जिसमें ट्रेलर के ड्रायवर, वाहन मालिक और गैरेज के वाहन मिस्त्री पर कार्यवाही की गई थी ।

रायगढ़ एसएसपी श्री सदानंद कुमार द्वारा क्षेत्र में ट्रक, ट्रेलर की चोरी एवं वाहन के फर्जी दस्तावेज व अन्य प्रकार की कुटरचना के परिवहन को पूर्णत: प्रतिबंधित करने थाना, चौकी प्रभारियों को मुखबिर सक्रिय कर कार्यवाही का निर्देश दिया गया है । इसी क्रम में कल मुखबीर सूचना पर थाना कोतरारोड़ की टीम द्वारा कोसमनारा चौंक पर खड़ी संदिग्ध एक टाटा ट्रेलर 18 चक्का माडल 4018 को चला रहे वाहन चालक पर कार्यवाही किया गया । पुलिस की तस्दीक में ट्रेलर वाहन क्रमांक OD 23 H 2139 जिसके ट्राली के पीछे नंबर प्लेट पर OR 15 L 2872 लिखा हुआ था जिसे कालिख से पोता गया था । मामला संदेहास्पद प्रतीत होने पर वाहन के चालक लखन यादव से पूछताछ कर उसे वाहन तथा परिवहन के संबंध में कागजात पेश करने को कहा गया । वाहन चालक ने ओड़िशा से वाहन में आयरन कोर लेकर पूंजीपथरा लेकर जाना बताया जिसके पास कोई कागजात नहीं था । *आरोपी वाहन चालक लखन यादव पिता पुना यादव उम्र 27 साल मूल निवासी सिलडिलिया थाना डोगररिया जिला गया (बिहार) हाल मुकाम सतगांव बैतबिहा हरिगंज थाना हरिगंज जिला पलामू (झारखंड)* के द्वारा ट्रेलर वाहन OD 23 H 2139 जिसके ट्राली के पीछे नंबर प्लेट पर OR 15 L 2872 पर कालिंख पोत धोखाधड़ी कर असली के रूप में उपयोग में लाये जाने पर जाने पर आरोपी लखन यादव वर धारा 420, 468, 471 आईपीसी के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिसियाल रिमांड पर भेजा गया जहां आरोपी का ज्युडिसियल रिमांड स्वीकृत कर आरोपी का जेल वारंट जारी किये जाने पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा, सुपरविजन अधिकारी डीएसपी (IUCAW) निकिता तिवारी के मार्गदर्शन पर धोखाधड़ी की सम्पूर्ण कार्रवाही में थाना प्रभारी कोतरारोड़ उप निरीक्षक गिरधारी साव, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद राठौर और आरक्षक राकेश नायक की अहम भूमिका रही है ।

Related Posts

भोपाल में सिटी बस में जेबकट ने कंडक्टर को चाकू मारा,महिला के विरोध करने पर कंडक्टर ने जेबकट को पकड़ने की कोशिश की तभी जेबकट ने चाकू से वार किया

viralvideo #reelsinstagram #reels #bhopal #latestnews #crimenewsup

मुख्यमंत्री ने रायपुर महानदी भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूनी मन की बात

छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

सांची में सुरक्षा सख्त: रेलवे स्टेशन तक पहुंची पुलिस की पैनी नजर।बाहरी आवाजाही पर निगरानी तेज, फ्लैग मार्च से अपराधियों में खौफ—जनता में बढ़ा भरोसा।

सांची में सुरक्षा सख्त: रेलवे स्टेशन तक पहुंची पुलिस की पैनी नजर।बाहरी आवाजाही पर निगरानी तेज, फ्लैग मार्च से अपराधियों में खौफ—जनता में बढ़ा भरोसा।