विदिशा के जंगलों में माफियाओं का कहर, लाखों की सागौन लकड़ी सहित कई मोटरसाइकिलें जप्त

विदिशा (एमपी)

अमित रैकवार
Live खबर इंडिया मध्यप्रदेश

विदिशा के वन अमले के साथ गुना जिले में हुई घटना, राजगढ़, गुना सहित विदिशा का अमला पहुंचा घटना स्थल

  • तड़के सुवह वन माफियाओं के साथ अमले की मुड़भेड़, गाड़ियों के फोड़े कांच वनकर्मी हुए घायल
  • 40 से 50 सागौन तस्करों ने वन विभाग की टीमों पर किया हमला, तीन जिलों की फोर्स ने संभाली कमान
  • वन विभाग की तरफ से पुलिस ने अब तक नही लिखी रिपोर्ट, अमला हुआ लाचार
  • 2 सागौन तस्कर, मोटरसाइकिल सहित भारी मात्रा में लाखों की अवैध सागौन वन विभाग ने की जप्त

गुरुवार की सुवह विदिशा के लटेरी वन अमले को तस्करों की सूचना मिली थी, वन अमले ने कार्यवाही करते हुए लाखों की सागौन सहित कई मोटरसाइकिल जप्त की हैं। कार्यवाही से नाराज हुए तस्करों ने गुना राजगढ़ वाईपास पर वन अमले पर हमला बोल दिया माफियाओं के इस हमले में वन विभाग के कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं साथ ही कुछ वनकर्मी भी घायल हुए हैं।

इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि तस्करों द्वारा किस तरह से बेसकीमती सागौन के पेड़ो को काटकर नष्ट किया जा रहा है, सूत्रों की माने तो विदिशा के जंगलों से काटकर सागौन की यह लकड़िया राजस्थान, मध्यप्रदेश के भोपाल, राजगढ़, गुना सहित कई जिलों में सप्लाई की जाती हैं।

  • दरअसल लटेरी वन अमले की लगभग 25 सदस्यों बाली टीम ने सूचना के आधार पर विदिशा जिले की सीमा से कुछ दूर गुना ब्याबरा वाईपास पर इन माफियाओं को फ़िल्म पुष्पा की तर्ज पर मोटरसाइकिल से सागौन की तस्करी करते घेर लिया। इस घटनाक्रम के दौरान कुछ वीडियो में साफ तौर पर इन माफियाओं के द्वारा वन अमले पर हमला करते हुए देखा जा रहा है साथ ही सागौन की बेसकीमती लकड़िया भी नेशनल हाइवे पर फैली दिखाई दे रही हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है पिछले साल विश्व आदिवासी दिवस पर रायपुरा के जंगलों में वन अमले के साथ लकड़ी तस्करों की जमकर मुड़भेड़ हुई थी। इस मुड़भेड़ के दौरान एक युवक की वन अमले की बंदूक से मौत होने के बाद आदिवासियों ने जमकर बबाल काटा था जिसके बाद वन अमले के आठ लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था, और जिस नाम दर्ज वनकर्मी निर्मल जाटव को हत्या का मुख्य आरोपी बनाया गया था उसे कुछ माह बाद ही उसी इलाके में तैनात कर दिया गया।

यह दस्तक है उस अपराध की जिसे रोकना अब मुश्किल ही नही अपितु नामुमकिन होता जा रहा है, यह आहट है उस अपराध की जिससे सरकार और प्रशासनिक व्यवस्था के वीच अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। विदिशा के जंगलों से सागौन का नामोनिशान मिटाते यह माफ़िया सरकार और उसके सिस्टम को मुंह चिड़ाते नज़र आ रहे है अब स्थानीय लोगों को एक बड़ी कार्यवाही का इंतजार है जिससे कानून व्यवस्था पर लोगों का भरोसा बना रहे।

Related Posts

सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में इन दिनों सफाई व्यवस्था और कीटनाशक दवाओं के नियमित छिड़काव के अभाव में झींगुरों एवं अन्य कीट-पतंगों का प्रकोप तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्थिति…

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन के 35 हजार 457 उपभोक्ताओं को मई माह में 29 लाख 85 हज़ार की छूट मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल