।
नसीम खान
सांची,,, विद्युत वितरण कंपनी का बिजली मेंटेनेंस कार्य लगातार जारी है इस से अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली मेंटेनेंस कार्य का चलते बिजली आपूर्ति रोकना पड़ रही है जिससे भविष्य में बिजली व्यवस्था सुचारू बनाए रखी जा सके ।
विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड सांची से प्राप्त जानकारी अनुसार बिजली व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में क्रमानुसार लाइन एवं ट्रांसफरो के साथ कुछ क्षेत्रों में केवल बदलने का कार्य किया जा रहा है जिससे मेंटेनेंस कार्य के चलते उपभोक्ताओं को असुविधा हो रही है बिजली मेंटेनेंस कार्य आवश्यक रूप से किया जाना है तथा क्षेत्र में चल रहा है इस क्रम में दिनांक 17 मार्च रविवार को मेंटेनेंस कार्य चलने से 33 केवी आमखेड़ा लाइन मेंटेनेंस कार्य चलने से सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक काना खेड़ा सांची स्तूप रोड मोतिया कुआं हेडगेवार कालोनी बसस्टेंड परिसर गुलगांव चौराहा नोनाखेडी आमखेड़ा बिलोरी सहित अन्य क्षेत्र की बिजली प्रभावित रहेगी । बताया गया है कि सभी उपभोक्ता अपने बिजली से सम्बंधित सभी कार्य निश्चित समय में पूरे कर लें जिससे असुविधा से बच सकें । साथ ही किसानों से भी आग्रह किया गया है कि खेतों में खड़ी फसल तैयार होने से खेतों में पहुंची पूरी तरह बंद रहेगी जिससे खेतों में खड़ी फसल सुरक्षित रह सके साथ ही किसानों से आग्रह किया गया है कि खेतों में खड़े बिजली के खंभों के आसपास चारों ओर दस दस फुट फसल एवं कचरा कूड़ा साफ कर रखें जिससे तैयार फसल सुरक्षित रह सके ।






