मेढकी गांव में मूंग चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: नसीम खान| Live khabar india
सांची। पुलिस की सतर्कता और तत्परता से मेढकी गांव में किसान के टीन शेड से मूंग और गेहूं चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध विदिशा जिले में भी चोरी के मामले दर्ज हैं।
जानकारी के अनुसार ग्राम मेढकी निवासी तुलसीराम लोधी पिता भोगीराम लोधी ने 30 जुलाई को थाना सांची में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात करीब 11 बजे घर के पास बने टीन शेड में रखी चार बोरी मूंग और दो बोरी गेहूं अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 26, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। फरियादी द्वारा बताए गए हुलिए एवं मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने विदिशा जिले के करैयाखेड़ा गांव में दबिश देकर राजा पिता बाबूलाल जाटव उम्र 22 वर्ष, पंकज पिता लखनलाल अहिरवार उम्र 24 वर्ष तथा शिवराज पिता हरनाम अहिरवार उम्र 25 वर्ष को हिरासत में लिया।
थाना सांची में पूछताछ के दौरान कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बायपास मार्ग स्थित एक पुलिया के नीचे से चोरी की गई चार बोरी मूंग एवं दो बोरी गेहूं बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 22,500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
चोरी की वारदात का खुलासा करने में थाना प्रभारी रामविलोचन शर्मा, सउनि चंद्रपाल सिंह, प्रधान आरक्षक गणेशराम रघुवंशी, रामकरण शर्मा, सुरेश गोहे, भगवानदास, आरक्षक योगेश रघुवंशी एवं सौरभ रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस की तत्परता से चोरी का माल बरामद होने से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।

  • editornaseem

    Related Posts

    मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती, ढाई साल में 14,704 से ज्यादा अभ्यर्थियों का चयन

    रिपोर्ट : अजय अहिरवार |Live Khabar India भोपाल। मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग को मजबूत करने और युवाओं को सरकारी नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार लगातार…

    लाड़ली बहना योजना: ₹1,750 को लेकर बड़ा अपडेट, ऐसे चेक करें अपना नाम और भुगतान की स्थिति

    रिपोर्ट |अजय अहिरवार |Live khabar india भोपाल। मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए रक्षाबंधन के मौके पर बड़ी खबर सामने आई है। सरकार की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती, ढाई साल में 14,704 से ज्यादा अभ्यर्थियों का चयन

    मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती, ढाई साल में 14,704 से ज्यादा अभ्यर्थियों का चयन

    मेढकी गांव में मूंग चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    मेढकी गांव में मूंग चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    लाड़ली बहना योजना: ₹1,750 को लेकर बड़ा अपडेट, ऐसे चेक करें अपना नाम और भुगतान की स्थिति

    लाड़ली बहना योजना: ₹1,750 को लेकर बड़ा अपडेट, ऐसे चेक करें अपना नाम और भुगतान की स्थिति

    विदिशा में UCC विरोध: मुस्लिम समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    विदिशा में UCC विरोध: मुस्लिम समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    सूखा करार में बाहरी महिलाओं से देह व्यापार का आरोप, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन

    सूखा करार में बाहरी महिलाओं से देह व्यापार का आरोप, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन

    श्रावण सोमवार पर धर्ममय हुआ नगर, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा सांचीशिव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, दिनभर भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों से भक्तिमय रहा माहौल

    श्रावण सोमवार पर धर्ममय हुआ नगर, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा सांचीशिव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, दिनभर भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों से भक्तिमय रहा माहौल