मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान: संयुक्त संचालक ने किया नगर का निरीक्षण, योजनाओं और निर्माण कार्यों का लिया जायजा

नसीम खान
सांची,, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार शाम नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की संयुक्त संचालक डॉ. नीलोफर ने नगर परिषद क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार संयुक्त संचालक डॉ. नीलोफर ने नगर परिषद के नवनिर्मित भवन, नगर में प्रस्तावित गीता भवन स्थल तथा निर्माणाधीन अहिरवार समाज सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। इसके साथ ही नगर में विकसित किए जा रहे अमृत पार्क का भी जायजा लिया तथा वहां पौधरोपण किया।
इस अवसर पर नगर परिषद सीएमओ रामलाल कुशवाहा, संचालनालय भोपाल से आए चंद्रशेखर बरखाने सहित नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य योजनाओं और सड़क निर्माण का भी निरीक्षण
इसी अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव सुखबीर बादल ने भी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को ग्रामीणों को शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने तथा लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।
श्री बादल ने सांची अंजली होटल से कुआं गांव, नागौरी, मांची, बिलौरी होते हुए पिपरिया खुर्द तक लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन करीब ढाई किलोमीटर लंबी सड़क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
जनविश्वास अभियान के निरीक्षण से विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता की उम्मीद बढ़ी है।

editornaseem

Related Posts

तेंदुआ पकड़ने में वन विभाग को एक माह बाद मिली सफलताएक माह की मशक्कत के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ास्तूप पहाड़ी क्षेत्र में दहशत का हुआ अंत, चौबीस घंटे निगरानी के साथ लगाए गए थे 14 कैमरे

नसीम खानसांची,,,, नगर के स्तूप पहाड़ी क्षेत्र के आसपास करीब एक माह से दिखाई दे रहे तेंदुए को आखिरकार वन विभाग की टीम ने पकड़ने में सफलता हासिल कर ली।…

सांची में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजनविधायक डॉ. चौधरी ने कहा—स्वच्छता और जागरूकता से बीमारियों से बचाव संभव

नसीम खानसांची,,, नगर के सिविल अस्पताल में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभूराम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तेंदुआ पकड़ने में वन विभाग को एक माह बाद मिली सफलताएक माह की मशक्कत के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ास्तूप पहाड़ी क्षेत्र में दहशत का हुआ अंत, चौबीस घंटे निगरानी के साथ लगाए गए थे 14 कैमरे

तेंदुआ पकड़ने में वन विभाग को एक माह बाद मिली सफलताएक माह की मशक्कत के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ास्तूप पहाड़ी क्षेत्र में दहशत का हुआ अंत, चौबीस घंटे निगरानी के साथ लगाए गए थे 14 कैमरे

सांची में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजनविधायक डॉ. चौधरी ने कहा—स्वच्छता और जागरूकता से बीमारियों से बचाव संभव

सांची में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजनविधायक डॉ. चौधरी ने कहा—स्वच्छता और जागरूकता से बीमारियों से बचाव संभव

मतदाता सूची में नाम जोड़ने 07 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केन्द्र पर लगेंगे शिविर

मतदाता सूची में नाम जोड़ने 07 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केन्द्र पर लगेंगे शिविर

सांची स्थित सांदीपनि विद्यालय में राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस कार्यक्रम सम्पन्न

सांची स्थित सांदीपनि विद्यालय में राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस कार्यक्रम सम्पन्न

राष्ट्रीय राजमार्ग पर हजारों वाहनों की आवाजाही, व्यस्त चौराहे पुलिस विहीनसड़क पार करना बना चुनौती, विद्यार्थी, स्थानीय नागरिक और पर्यटक रहते हैं दुर्घटना की आशंका में

राष्ट्रीय राजमार्ग पर हजारों वाहनों की आवाजाही, व्यस्त चौराहे पुलिस विहीनसड़क पार करना बना चुनौती, विद्यार्थी, स्थानीय नागरिक और पर्यटक रहते हैं दुर्घटना की आशंका में

संकल्प सेवा अभियान का शुभारंभनगर परिषद परिसर में हुआ संकल्प सेवा अभियान का आयोजनजिला पंचायत अध्यक्ष, एसडीएम और नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा—जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण ही अभियान का उद्देश्य

संकल्प सेवा अभियान का शुभारंभनगर परिषद परिसर में हुआ संकल्प सेवा अभियान का आयोजनजिला पंचायत अध्यक्ष, एसडीएम और नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा—जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण ही अभियान का उद्देश्य