री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली
विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र का है, जहां प्रवेश समय समाप्त होने और दस्तावेज संबंधी तकनीकी कारणों के चलते छात्राओं को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिल सकी। इस दौरान परिजनों ने परीक्षा केंद्र के बाहर नाराजगी भी जताई।

रविवार को शहर के चार परीक्षा केंद्रों पर री-नीट परीक्षा आयोजित की गई। गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र पर उस समय विवाद की स्थिति बन गई जब कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल नहीं हो सकीं। परिजनों ने परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा करते हुए अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की।

बताया जा रहा है कि कुछ छात्राएं निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्र पहुंचीं, जिसके चलते उन्हें प्रवेश देने से रोक दिया गया। मामले की जानकारी लगने पर परीक्षा की नोडल अधिकारी एवं केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य गीता भदौरिया मौके पर पहुंचीं और स्थिति को संभाला।

अधिकारियों के प्रयास के बाद छात्राओं को परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाया गया, लेकिन बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। निर्धारित नियमों के तहत सत्यापन सफल नहीं होने पर उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई।

वहीं एक अन्य मामले में प्रवेश पत्र से जुड़ी तकनीकी त्रुटि के कारण भी एक छात्रा परीक्षा देने से वंचित रह गई। परीक्षा केंद्र पर मौजूद अधिकारियों ने नियमों और दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए परीक्षा में शामिल कराने में असमर्थता जताई।

री-नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा के दौरान कुछ छात्राओं के परीक्षा से वंचित रहने का मामला चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित की गई।

  • Related Posts

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षणसेमरी जलाशय जल शोधन केंद्र का भी लिया जायजा

    नसीम खान रायसेन,कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय भवन के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से…

    कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय राशन दुकान का किया निरीक्षणपात्र हितग्राहियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

    नसीम खान रायसेन, कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत बेगमगंज विकासखण्ड के मरखेड़ा टप्पा में शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण कर खाद्यान्न वितरण व्यवस्था का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षणसेमरी जलाशय जल शोधन केंद्र का भी लिया जायजा

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षणसेमरी जलाशय जल शोधन केंद्र का भी लिया जायजा

    कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय राशन दुकान का किया निरीक्षणपात्र हितग्राहियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

    कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय राशन दुकान का किया निरीक्षणपात्र हितग्राहियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

    स्वामित्व योजना से हितग्राही उमेश को सम्पत्ति का मिला कानूनी अधिकार, दूर हुई चिंतारजिस्ट्री मिलने से बढ़ा भरोसा, अब अपनी संपत्ति को लेकर निश्चिंत हैं उमेश

    स्वामित्व योजना से हितग्राही उमेश को सम्पत्ति का मिला कानूनी अधिकार, दूर हुई चिंतारजिस्ट्री मिलने से बढ़ा भरोसा, अब अपनी संपत्ति को लेकर निश्चिंत हैं उमेश

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय विद्यालय का किया निरीक्षणविद्यार्थियों से किया संवाद, साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय विद्यालय का किया निरीक्षणविद्यार्थियों से किया संवाद, साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया

    मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मरखेड़ा टप्पा में शिविर सम्पन्ननवागत कलेक्टर श्री सिसोनिया ने ग्रामीणों से किया संवाद सीएम हेल्पलाईन और लोक सेवा गारंटी प्रकरणों का हुआ निराकरणग्रामीणों को स्वामित्व सहित अन्य योजनाओं के हितलाभ किए वितरित