स्तूप पहाड़ी क्षेत्र में चट्टान पर दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप; आबादी के बीच वन्यजीव की मौजूदगी से दहशत

रिपोर्ट :नसीम खान (Live Khabar India)
सांची:इन दिनों जंगली वन्य प्राणियों के आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को सांची की स्तूप पहाड़ी पर एक चट्टान पर आराम करते हुए तेंदुआ दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तेंदुए को देखने के बाद लोगों में भय का माहौल बन गया है।
जानकारी के अनुसार, कभी घने जंगलों तक सीमित रहने वाले वन्य प्राणी अब लगातार आबादी वाले क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं। सांची क्षेत्र में भी ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसके पूर्व दीवानगंज क्षेत्र में वन्य प्राणियों के दिखाई देने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, वहीं गुलगांव क्षेत्र में एक तेंदुए के खेत में लगे कंटीले तारों में फंसने से मौत का मामला भी सामने आया था।
अब स्तूप पहाड़ी पर तेंदुए के दिखाई देने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। स्तूप पहाड़ी चारों ओर से आबादी से घिरी हुई है, जबकि स्तूप परिसर में देशी-विदेशी पर्यटकों का लगातार आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में तेंदुए की मौजूदगी से किसी अनहोनी की आशंका भी जताई जा रही है। स्तूप परिसर की सुरक्षा में दिन-रात तैनात रहने वाले सुरक्षा कर्मी एवं अन्य कर्मचारी भी तेंदुए के कारण भयभीत हैं।
तीन-चार घंटे चली तलाश
मामले में डिप्टी रेंजर सरजन सिंह ने बताया कि तेंदुए के दिखाई देने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रेंज अधिकारियों के साथ करीब तीन-चार घंटे तक पहाड़ी की सघन छानबीन की गई, लेकिन तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में चार फॉरेस्ट गार्ड की स्थायी तैनाती की गई है। जैसे ही तेंदुए की दोबारा सूचना मिलती है, टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे पकड़ने का प्रयास करेगी। उन्होंने आसपास के लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की है।
तेंदुए की मौजूदगी ने पर्यटकों और रहवासियों की सुरक्षा को लेकर नई चिंता खड़ी कर दी है।

editornaseem

Related Posts

ग्यारसपुर के ग्राम केवटा में ITI में सीधे प्रवेश, 24 अगस्त तक आवेदन का मौका

रिपोर्ट : आसिफ खान ( Live Khabar india) ग्यारसपुर। ग्राम केवटा स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में सत्र 2026-27 के लिए सीधे प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है।…

ग्यारसपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

रिपोर्ट : आसिफ खान ( Live Khabar India) ग्यारसपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्यारसपुर की संगठनात्मक बैठक 13 अगस्त 2026 को आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ग्यारसपुर के ग्राम केवटा में ITI में सीधे प्रवेश, 24 अगस्त तक आवेदन का मौका

ग्यारसपुर के ग्राम केवटा में ITI में सीधे प्रवेश, 24 अगस्त तक आवेदन का मौका

ग्यारसपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

ग्यारसपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

विदिशा में युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल; पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

विदिशा में युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल; पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

36 दिन का आंदोलन खत्म… अब ‘सीजन-2’ की तैयारी! जंतर-मंतर से स्कूलों तक अभिजीत दीपके का नया ऐलान

36 दिन का आंदोलन खत्म… अब ‘सीजन-2’ की तैयारी! जंतर-मंतर से स्कूलों तक अभिजीत दीपके का नया ऐलान

स्तूप पहाड़ी क्षेत्र में चट्टान पर दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप; आबादी के बीच वन्यजीव की मौजूदगी से दहशत

स्तूप पहाड़ी क्षेत्र में चट्टान पर दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप; आबादी के बीच वन्यजीव की मौजूदगी से दहशत

आज नगर में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्राहजारों लोगों और स्कूली छात्रों ने लिया भाग, घर-घर तिरंगा फहराने एवं स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाने का दिया संदेश

आज नगर में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्राहजारों लोगों और स्कूली छात्रों ने लिया भाग, घर-घर तिरंगा फहराने एवं स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाने का दिया संदेश