विदिशा में जमीनी विवाद बना जानलेवा, ट्रैक्टर से कुचलकर 60 वर्षीय किसान की हत्या

रिपोर्टर : नाजिर अली

विदिशा जिले के सोराई गांव में जमीनी विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। खेत की मेड़ और पाइप डालने को लेकर हुए विवाद में 60 वर्षीय किसान मालम सिंह राजपूत की कथित तौर पर ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, खेत की मेड़ पर पाइप डालने को लेकर एक दिन पहले दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। शनिवार सुबह मालम सिंह राजपूत अपने खेत पर मोटर चालू करने पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और बाद में ट्रैक्टर से कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल मालम सिंह को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के बेटे राजेंद्र राजपूत ने आरोप लगाया है कि घटना के दौरान आरोपियों ने उसके ऊपर भी ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा। वहीं, दूसरे बेटे जितेंद्र राजपूत का कहना है कि आरोपियों ने परिवार के अन्य सदस्यों को भी घेर लिया था और छोटे भाई ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में संजू राजपूत और प्रेम सिंह राजपूत के खिलाफ ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने के आरोप सामने आए हैं। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीण क्षेत्र में जमीनी विवाद के कारण हुई इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि छोटे-छोटे विवाद किस तरह हिंसक रूप ले रहे हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

  • Related Posts

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नसीम खानसांची,,, रेलवे स्टेशन मार्ग पर करीब दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित नगर परिषद के नवीन कार्यालय भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़

    आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा

    आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा