VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज।निजी होटल को लाभ पहुंचाने के आरोप, प्रशासन बोला—जांच के बाद ही होगा निर्णय

नसीमखान सांची

सांची,,, क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा 33 केवी हाईटेंशन लाइन के लिए किसानों के खेतों के बीचों-बीच विद्युत पोल खड़े किए जाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। किसानों का आरोप है कि यह कार्य एक निजी होटल परियोजना को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जबकि इससे उनकी फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है।
यह भी बताया गया है कि विद्युत नियामक आयोग के पूर्व निर्णय में VIP लाइन को नगर क्षेत्र के बाहर किसी को भी न देने का उल्लेख है, इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा नियमों की अनदेखी की जा रही है।
किसानों का कहना है कि खेतों के बीच से गुजरने वाली यह लाइन भविष्य में खतरा बन सकती है, क्योंकि 24 घंटे चालू रहने वाली हाईटेंशन लाइन से फसलों में करंट फैलने की आशंका बनी रहेगी। इससे उत्पादन और किसानों की सुरक्षा दोनों प्रभावित हो सकती हैं।
इस मामले में किसानों कमलकिशोर पटेल राजेश पटेल सोनू पटेल ने खेतों से खंबे खडे होने पर आपत्ति जताई है तथा संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर मांग की है कि उक्त लाइन को खेतों के बीच से हटाकर सड़क किनारे से निकाला जाए, ताकि संभावित नुकसान से बचा जा सके। उन्होंने कहा जब सडक किनारे खंबे खडे करने के लिए भूमि रिक्त हैं तब खेतों मे खंबे खडे करना समझ से परे दिखाई दे रहा है किसानों ने बताया कि इस मामले में हम शीघ ही कलेक्टर को अवगत करा कर समस्या हल करने का प्रयास करेंगे।
वहीं, नायब तहसीलदार ललित सक्सेना ने मामले को लेकर कहा कि जहां-जहां पोल खड़े किए जा रहे हैं, उसकी जांच कराई जाएगी और किसानों की शिकायतों का परीक्षण किया जाएगा। तथा विद्धुत मंडल अधिकारियों से भी चर्चा की जायेगी
बिजली विभाग के जेई मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि कार्य निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है,तथा खंबे मेढ पर खडे किये जा रहे है तथा भविष्य में घटना को देखते हुए केबल लाइन डाली जा रही है फिर भी यदि कहीं समस्या सामने आती है तो मौके पर निरीक्षण कर उचित समाधान निकाला जाएगा।
प्रशासन की जांच और किसानों की चेतावनी के बीच अब यह देखना होगा कि समाधान किस दिशा में निकलता है।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर