अपनी मेहनत और लगन से अनेक दिव्यांगजनों ने सफलता के कीर्तिमान स्थापित किए हैं- कलेक्टर श्री विश्वकर्मा

नसीमखान सांची, रायसेन
विश्व दिव्यांगजन दिवस पर रायसेन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

रायसेन,
जिनके मन में कुछ कर दिखाने का जज्बा हो, पक्का इरादा हो वह कभी किसी बाधा से नहीं घबराते। जब दिव्यांग अपने मन में कुछ करने की ठान लेते हैं, पूरी लगन और मेहनत से प्रयास करते है तो वह जीवन में उच्च लक्ष्यों को प्राप्त करके समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनते हैं। अनेक दिव्यांगजनों ने अपनी मेहनत और दृढ़ निश्चय से सफलता के कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यह बात कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने विश्व दिव्यांगजन दिवस पर रायसेन स्थित खेल स्टेडियम में आयोजित दिव्यांगजनों के कौशल एवं सामर्थ्य प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम में कही।
उन्होंने कहा कि कि दिव्यांगजनों में बहुत सी प्रतिभाएं होती है। बस जरूरत होती है तो उस प्रतिभा को पहचानने की और निखारने की। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों द्वारा जिस प्रकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, निश्चित ही वह सामान्य बच्चों से किसी भी प्रकार से कम नहीं है। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दिव्यांगजनों से कहा कि निरंतर प्रयास से ही परिणाम मिलते है। हारना-जीतना उतना मायने नहीं रखता है जितना निरंतर खेलते रहना। निरंतर खेलते रहने वाले ही विजेता होते हैं। दिव्यांगजनों को इस प्रकार की गतिविधियों, कार्यक्रमों में सहभागिता करते रहना चाहिए इससे उनका उत्साहवर्धन होता है, आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि सभी को दिव्यांगजनों का मनोबल बढ़ाने की दिशा में सदैव कार्य करना चाहिए। खेल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में अनेक सांस्कृतिक तथा खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिसमें दिव्यांग बच्चों द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मनमोहक और आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग तथा खेल विभाग के अधिकारी, दिव्यांगजन तथा नागरिक उपस्थित रहे।

दिव्यांगजनों द्वारा बनाई गई सामग्री की लगाई गई प्रदर्शनी कार्यक्रम स्थल पर जिज्ञासा समाज कल्याण सेवा समिति सहित अन्य संस्थाओं के दिव्यांगजनों द्वारा तैयार की गई सामग्री की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने दिव्यांगजनों द्वारा तैयार की गई सामग्रियों का अवलोकन करते हुए की सराहना की। उन्होंने दिव्यांगजनों से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार