अवैध रूप से सागौन वनोपज परिवहन करते महिन्द्रा बोलेरो जप्त

नसीमखान

रायसेन,
जिले में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार तथा वनमण्डलाधिकारी श्रीमती प्रतिभा शुक्ला के मार्गदर्शन में अवैध रूप से वनोपज की कटाई और परिवहन करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। उप वनमण्डलाधिकारी सामान्य सिलवानी इन्दर सिंह बारे के निर्देशन में वन परिक्षेत्र पश्चिम सिलवानी सामान्य के वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री महेन्द्र कुमार पालेचा गत रात्रि अपने दल बल के साथ चोरी रास्तों पर गश्त कर रहे थे। गश्ती के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक वाहन में सागौन ईमारती भरकर परिवहन की जाएगी। मुखबिर की सूचना वन परिक्षेत्र अधिकारी महेन्द्र पालेचा द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल दी गई।
मुखबिरी की शिनाख्ती के लिए रात्रि में ही दो-दो पृथक पृथक दल गठित कर चोरी रास्तों पर नाकाबंदी की गई। रात्रि लगभग 3.20 बजे सांईखेड़ा से बम्होरी रोड पर रेंजर श्री पालेचा के दल को एक वाहन आता हुआ दिखाई दिया जिसे वन अमले द्वारा रूकने का संकेत दिया तो वाहन चालक वाहन को तेज गति से चलाकर भाग गया। वन अमले द्वारा वाहन का लगातार पीछा करने से वाहन चालक, वाहन को बम्होरी से वटेरा मार्ग पर खड़ा कर भाग गया। वन अमले में रेंजर महेन्द्र कुमार पालेचा के द्वारा वाहन महिन्द्रा बोलेरो जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर एमपी 04 जीबी 2240 की तलाशी ली गई जिसमें पाया कि सागौन ईमारती के गोल 20 नग भरे थे। मौका पंचनामा तैयार कर वनोंपज की नाप कर सूची तैयार कर जीनामा बनाया गया।
वाहन को जप्त कर मय वनोंपज रेंज कम्पाउण्ड सिलवानी लाया गया। वाहन मालिक मोनू कुशवाह पिता हीरा लाल कुशवाहा निवासी टेकापार गैरतगंज एवं चंद्रेश पिता प्रेमनारायण इमने निवासी उचैरा जमुनिया के विरूद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 47301/24 दिनांक 25 जुलाई 2025 पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। उपरोक्त जप्ती कार्यवाही में उप वनमण्डलाधिकारी सिलवानी श्री इन्दर सिंह बारे, वन परिक्षेत्र अधिकारी पश्चिम सिलवानी महेन्द्र कुमार पालेचा, कार्यवाहक वनपाल श्री अखिलेश रजक, श्री कमलेश तिवारी कार्यवाहक वनपाल एवं हरनारायण सिंह, मनोज साहू, भूपेन्द्र लोधी, वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी सभी वन रक्षक तथा वाहन चालक धर्मेन्द्र लोधी का आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप