आज नवागत थाना प्रभारी पत्रकारों से हुए रूबरू । केवल बौद्ध मेला तक ही सिमटी रही वार्ता ।

नसीमखान
सांंची,,, विगत दिनों थाना प्रभारी मानसिंह चौधरी का तबादला होने पर नवागत थाना प्रभारी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार पत्रकारों से रूबरू होने वार्ता आयोजित की ।हालांकि जब जब पहली बार थाना प्रभारी कमान सम्हालते है तब वह कानून व्यवस्था सहित अन्य विषयों पर अपनी प्राथमिकता बताते है परन्तु इस बार ऐसा नहीं दिखाई दिया ।इस बार बैठक में केवल बौद्ध मेले की जानकारी तक ही वार्ता सिमटी रही ।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी मानसिंह चौधरी का स्थानांतरण होने से इस विश्व ऐतिहासिक नगर के थाने की कमान नवागत थाना प्रभारी नितिन अहिरवार को सौपी गई है ।यह स्थल ऐतिहासिक होने के साथ ही एक संवेदनशील माना जाता है इस स्थल की कमान संभालते ही हर बार की तरह इस बार भी नवागत थाना प्रभारी ने पत्रकारों की बैठक आयोजित की ।परन्तु इस बैठक में जहाँ थाना प्रभारी अपनी प्राथमिकता पर चर्चा करते है तथा कानून व्यवस्था शांति सोहाद्र सहित अपराधों पर अपनी कार्य प्रणाली पर प्रकाश डालते है परन्तु इस बैठक में ऐसा कुछ दिखाई नहीं दिया ।इस बैठक में मात्र नवागत थाना प्रभारी की वार्ता मात्र बौद्ध वार्षिकोत्सव तक ही सिमट कर रह गई । इस बैठक में थाना प्रभारी ने इस थाना क्षेत्र में कैसे कानून का पाठ पढाया जायेगा तथा कैसे पालन कराया जायेगा ।तथा विभिन्न अपराधों पर किस प्रकार लगाम लगेगी तथा अपराधियों पर किस प्रकार लगाम कसी जायेगी ।इस नगर में होने वाली दिन दहाड़े चोरियां पर किस प्रकार शिकंजा पुलिस कसेगी तथा इस ऐतिहासिक स्थल पर चलने वाली अवैध गतिविधियों पर पुलिस क्या कार्यवाही करने की मंशा बनायेगी जुआ सट्टा पर पुलिस की प्राथमिकता क्या होगी ।महिलाओं स्कूली छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस क्या कदम उठाने जा रही हैं इस नगर की होटलों लाजो मे लंबे अरसे से चल रही अनेतिक गतिविधियों पर पुलिस की क्या प्राथमिकता रहेगी ।इन सब को नवागत थाना प्रभारी ने अपनी कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की ।हालांकि ऐसा नहीं है कि नवागत थाना प्रभारी के कमान संभालने के उपरांत वह अपने सभी मातहतों से थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति सहित अपराधियों एवं नगर की वस्तुस्थिति से अवगत हो ही जाते होगें ।परन्तु नवागत थाना प्रभारी ने अपनी प्राथमिकता नहीं दर्शाई । तब आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भले ही नवागत थाना प्रभारी ने कमान संभाली हो परन्तु पुलिस की कार्य प्रणाली पूर्व की भांति ही चलती रहेगी । एवं पुलिस की प्राथमिकता उजागर न होने से पुलिस की कार्य प्रणाली का अंदाजा लगाया जाना मुश्किल दिखाई देता है।

  • editornaseem

    Related Posts

    दतिया। (एजेंसी ) मध्य प्रदेश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो…

    सोशल मीडिया की ‘रील पॉलिटिक्स’ में क्यों घिरे नितिन गडकरी ? जानिए 11 करोड़ के मानहानि मुकदमे की पूरी कहानी

    अंकित जोशी |Live khabar india आज के दौर में सोशल मीडिया जहां किसी को रातों-रात लोकप्रिय बना सकता है, वहीं कुछ ही घंटों में किसी की छवि को नुकसान भी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोशल मीडिया की ‘रील पॉलिटिक्स’ में क्यों घिरे नितिन गडकरी ? जानिए 11 करोड़ के मानहानि मुकदमे की पूरी कहानी

    सोशल मीडिया की ‘रील पॉलिटिक्स’ में क्यों घिरे नितिन गडकरी ? जानिए 11 करोड़ के मानहानि मुकदमे की पूरी कहानी

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO