आज बौद्ध वार्षिकोत्सव के प्रथम दिन मप्र के पंचायत मंत्री ने की पवित्र आस्थियो की पूजा अर्चना

नसीमखान
सांंची,,, आज नगर में आयोजित होने वाले बौद्ध वार्षिकोत्सव के प्रथम दिन सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था तथा बौद्ध मंदिर में भगवान बुद्ध के परम शिष्यों सारिपुत्र महामोदग्लाइन की पवित्र अस्थियों के कलश मंदिर के तलघर से बाहर कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लाया गया तथा उनकी स्तूप की परिक्रमा कराने के पश्चात जनता के दर्शनार्थ बौद्ध मंदिर में रखा गया इस अवसर पर मप्र के पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने पावन अस्थियों की पूजा अर्चना की ।इस अवसर पर महाबोधि सोसायटी के संघनायक पूज्य वानगल उपतिस्स नायक थैरो एवं सांची प्रभारी वानगल विमल तिस्स नायक थैरो कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे एसपी सहित जापान वियतनाम श्री लंका थाइलैंड सिंगापुर सहित अन्य देशों से आये विदेशी अतिथि उपस्थित थे ।पूजा अर्चना के उपरांत श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया को संदेश दिया है कि हम युद्ध नहीं बुद्ध चाहते है जिससे दुनिया में शांति स्थापित हो सके ।यह सांंची बौद्ध स्थल है इस स्थल से ही विश्व भर को शांति का संदेश दिया गया था । इस अवसर पर सांंची आने वाले देशी विदेशी श्रद्धालुओं को उन्होंने शुभकामनाएं दीं ।इसके साथ ही संघनायक पूज्य वानगल उपतिस्स नायक थैरो एवं वानगल विमलतिस्स नायक थैरो ने भी पवित्र अस्थियों की पूजा अर्चना की ।इस अवसर पर मंत्री श्री पटेल ने विदेशी अतिथियों तथा सांस्कृतिक दल से भी भेंट की ।

  • editornaseem

    Related Posts

    पेपर लीक पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, नया वीडियो जारी | जानिए क्या कहा

    पेपर लीक के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया वीडियो सामने आया है। जानिए पीएम मोदी ने परीक्षा प्रणाली, छात्रों और पेपर लीक पर क्या कहा। पढ़ें पूरी खबर।

    BREAKING: अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

    लोकसभा में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेपर लीक पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, नया वीडियो जारी | जानिए क्या कहा

    पेपर लीक पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, नया वीडियो जारी | जानिए क्या कहा

    BREAKING: अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

    BREAKING: अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

    मानसून सत्र 2026: संसद से जारी हुईं खास तस्वीरें, देखें लोकतंत्र के सबसे बड़े मंच की झलक”

    मानसून सत्र 2026: संसद से जारी हुईं खास तस्वीरें, देखें लोकतंत्र के सबसे बड़े मंच की झलक”

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार

    31 जुलाई को कांग्रेस कार्यालय में सेवा दल की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर होगा मंथन।

    31 जुलाई को कांग्रेस कार्यालय में सेवा दल की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर होगा मंथन।