आदतन अपराधी छः माह के लिए जिलाबदर

नसीम खान

रायसेन,
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अरविंद दुबे द्वारा पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के अंतर्गत विभिन्न अपराधों में आरोपी गोलू नाथ पिता शिवनारायण सिंह नाथ निवासी रामनगर मण्डीदीप थाना मण्डीदीप जिला रायसेन छः माह के लिए रायसेन जिला तथा रायसेन जिले के सीमावर्ती जिलों की राजस्व की सीमाओं से निष्कासित किया गया है। आरोपी वर्ष 2017 से लगातार आपराधिक कृत्य में लिप्त है। आरोपी के विरूद्ध विभिन्न अपराधों में आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। न्यायालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आरोपी गोलू नाथ को जिलाबदर करने संबंधी पारित आदेश के अनुसार जिला रायसेन एवं जिला रायसेन के सीमावर्ती जिला भोपाल, विदिशा, सागर, सीहोर, नर्मदापुरम् एवं नरसिंहपुर जिले की राजस्व सीमाओं से छः माह के लिए निष्कासित किया गया है। उपरोक्त आरोपी जिस जिले में निवास करेगा उस जिले के पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित थाना प्रभारी को अपनी उपस्थिति के संबंध में निरंतर सूचित करेगा। आरोपी द्वारा निष्कासन/जिलाबदर की अवधि में इस आदेश का उल्लंघन करने पर मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम-1990 की धारा-14 के तहत कार्यवाही की जाएगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    शिव मंदिर पर होगी भव्य महाआरती, थाली सजाओ प्रतियोगिता में मिलेगा नगद पुरस्कार

    नसीम खान सांची,,, मौर्य युवा मित्र मंडल, शिव मंदिर की झांकी द्वारा गणेशोत्सव के अवसर पर भव्य महाआरती एवं थाली सजाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।मंडल का…

    सांदीपनि सांची में उमंग दिवस का आयोजन, जीवन-कौशल और आत्मरक्षा के गुर सीखे विद्यार्थियों ने

    नसीम खान सांची,,,सांदीपनि विद्यालय सांची में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को उमंग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिव मंदिर पर होगी भव्य महाआरती, थाली सजाओ प्रतियोगिता में मिलेगा नगद पुरस्कार

    शिव मंदिर पर होगी भव्य महाआरती, थाली सजाओ प्रतियोगिता में मिलेगा नगद पुरस्कार

    सांदीपनि सांची में उमंग दिवस का आयोजन, जीवन-कौशल और आत्मरक्षा के गुर सीखे विद्यार्थियों ने

    सांदीपनि सांची में उमंग दिवस का आयोजन, जीवन-कौशल और आत्मरक्षा के गुर सीखे विद्यार्थियों ने

    पुलिस व आबकारी विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई, 3000 लीटर लहान नष्टगुलगांव के जंगल में दबिश देकर कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार लहान किया नष्ट, करीब 50 हजार रुपए की बताई गई कीमत

    पुलिस व आबकारी विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई, 3000 लीटर लहान नष्टगुलगांव के जंगल में दबिश देकर कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार लहान किया नष्ट, करीब 50 हजार रुपए की बताई गई कीमत

    बारिश और तेज धूप के बदलते मौसम से लोग बेहाल, अस्पतालों में बढ़े मरीज

    बारिश और तेज धूप के बदलते मौसम से लोग बेहाल, अस्पतालों में बढ़े मरीज

    गणेश विसर्जन को लेकर तैयारियां तेज, प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

    गणेश विसर्जन को लेकर तैयारियां तेज, प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

    गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस ने कसी कमर, शहर में निकाला फ्लैग मार्च

    गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस ने कसी कमर, शहर में निकाला फ्लैग मार्च