ऐतिहासिक स्थल पर स्वच्छ भारत को लगा पलीता।
गंदगी की चपेट में पर्यटक स्थल

नसीम खान संपादक
सांची,,, वैसे तो देशभर में स्वच्छ भारत का संदेश देकर इस अभियान से गांव गांव शहर शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प सरकारों ने लिया था बड़े जोर शोर से स्वच्छ भारत का नारा देते हुए इस अभियान पर करोड़ों अरबों रुपए भेंट चढ़ गए बावजूद इसके जमीनी हकीकत से न तो गांव शहर स्वच्छता का जामा पहन सके न ही स्वच्छता अभियान ज़मीन पर उतर सका । गांव गांव शहर शहर आज भी गंदगी की चपेट में जकडे हुए साफ़ दिखाई दे जाते हैं।
जानकारी के अनुसार कुछ वर्षों पूर्व इस देश को स्वच्छता का जामा पहनाने की कवायद ज़ोर शोर से शुरू की गई थी तथा भारत सरकार सहित प्रदेश सरकारों ने स्वच्छ भारत का संदेश देते हुए गांव गांव शहर शहर को सुंदर बनाने अभियान चलाया तथा इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर जगह स्वच्छता के नारों से पाट दिया गया तथा इस अभियान पर सरकारों ने करोड़ों अरबों रुपए इस अभियान को सफल बनाने में आवंटित कर दिए तथा इस अभियान का आंकलन करने सरकारों ने अपनी टीम भी भेजी परन्तु यह अभियान धरातल पर उतरने से पहले ही दम तोड चुका तथा स्वच्छता के नाम पर लाखों करोड़ों रुपए का चूना लगाया गया इतना ही नहीं समय-समय पर सरकारी राशि को चूना लगाने के मामले भी सामने आते रहे तथा इनकी जांच पड़ताल भी चलती रही परन्तु सेवा शुल्क के नाम पर अनाप-शनाप खरीद फरोख्त तथा अनाप-शनाप खर्च से सफेद कागज काले होते चले गए परन्तु नतीजा न तो लिप्त लोगों पर कार्रवाई न ही किसी भी प्रकार की वसूली ही हो सकी तथा सरकारी राशि का बड़े पैमाने पर गोलमाल का खेल चलता रहा न ही इस पर अंकुश लगाने में ही सरकारें आगे बढ़ सकी जिसका नतीजा नगर गांव शहर सभी गंदगी की चपेट में जकड़े रहे तथा गंदगी से हालात बद से बद्तर हो चुके । यही हाल इस ऐतिहासिक स्थली का भी बना दिया गया इस नगर में भी स्वच्छता के नाम पर लाखों करोड़ों की बलि चढ़ गई तथा फर्जी ख़रीद फरोख्त भी खूब चर्चित हुई एवं इस अभियान की चर्चा भी बाजार में देखने सुनने को मिलती रही बावजूद इसके जमीनी हकीकत अपनी बदहाली को बयां करती दिखाई देती रही इस ओर गंभीरता से न तो सरकारों ने न ही इस अभियान को चलाने वालों को ही सुध लेने की फुर्सत मिल सकी जिसका खामियाजा लोगों को गंभीर बीमारियों से जूझते हुए अस्पतालों के चक्कर लगाने मजबूर होना पड़ रहा है । इस स्थल पर हालात बद से बद्तर हो चुके हैं सड़कों पर जगह जगह कचरों के ढेर राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे भी गंदगी पसरी दिखाई दे रही है तब इस स्थल के भीतरी हालत बद से बद्तर हो चुके हैं गढ्डों में गंदगी भरी कीचड़ दल-दल मच्छरों का भारी प्रकोप विभिन्न बीमारियों का फैलाव से लोगों में बैचैनी बढ़ गई है तथा इन हालात की सुध लेने वाला कोई दिखाई नहीं दे रहा है जबकि इन दिनों विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहें हैं तब जिम्मेदारों ने अपने विकास गिनाने तो शुरू कर दिए परन्तु विकास कहा किया गया किसी को पता नहीं चल सका । तथा लोगों में खासी नाराजगी भी देखी जा रही है इतना ही नहीं कोई सुनने देखने वाला भी नहीं दिखाई देता है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर | Live Khabar India मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को यातायात के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर…

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    नई दिल्ली | Live Khabar India 26 दिनों तक चले उपवास के बाद जब सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला लिया तो यह खबर पूरे देश में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख