करोड़ों के नाले फिर भी स्तूप रोड जलमग्न, अस्पताल परिसर में घुसा पानीदो-दो नाले होने के बावजूद नहीं हो सकी पानी की निकासी, रामलीला रोड सहित कई मार्ग बने जलभराव का शिकार

नसीम खान
सांची,,, दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने नगर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। बारिश के पानी की निकासी के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से नाला निर्माण कराया गया था। इसके बाद नगर परिषद प्रशासन ने भी करीब पौने तीन करोड़ रुपये की लागत से एक और नाले का निर्माण कराया। बावजूद इसके रविवार सोमवार रात को हुई बारिश के बाद स्तूप रोड सहित नगर के कई प्रमुख मार्ग जलमग्न हो गए। स्तूप रोड पर भरा बारिश का पानी अस्पताल परिसर तक पहुंच गया, वहीं बिजली केंद्र भी पानी की चपेट में आने से बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई।
जानकारी के अनुसार सांची ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी होने के बावजूद बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या से जूझता रहा है। पूर्व में बारिश का पानी सड़कों और कई घरों तक पहुंच जाता था, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से नाला निर्माण कराया गया। लेकिन इसके बाद भी जलभराव की समस्या दूर नहीं हुई।
इसके बाद नगर परिषद प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के समकक्ष करीब पौने तीन करोड़ रुपये की लागत से दूसरे नाले का निर्माण कराया गया। लंबे इंतजार के बाद जब बारिश शुरू हुई तो महज दो दिनों की बारिश ने दोनों नाला निर्माण की व्यवस्था की पोल खोल दी। दो-दो नाले होने के बावजूद बारिश का पानी नालों तक नहीं पहुंच सका और स्तूप रोड पर पूर्व की तरह पानी ही पानी नजर आया। हालात इतने खराब रहे कि पानी अस्पताल परिसर तक पहुंच गया। वहीं बिजली केंद्र में पानी भरने से विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई। इस जलमग्न क्षेत्रों का नगर परिषद अध्यक्ष ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया तथा कर्मचारियों को जलनिकासी व्यवस्था हेतु आवश्यक निर्देश दिये ।
इसी तरह रामलीला मैदान क्षेत्र तथा वार्ड क्रमांक 5 और 15 के मुख्य मार्ग भी बारिश के पानी से जलमग्न हो गए। करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए दो-दो नाले भी यदि बारिश के दौरान पानी की निकासी नहीं कर पा रहे हैं तो इन निर्माण कार्यों की उपयोगिता पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है। लगातार जलभराव ने नगर की जल निकासी व्यवस्था के साथ ही विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवालिया निशान लगा दिया है।
बारिश में अनीता पाल के घर का छप्पर गिरा
भारी बारिश के चलते वार्ड क्रमांक 15 निवासी अनीता पाल के घर का टीन का छप्पर भी नीचे जा गिरा। अनीता अपनी बेटी के साथ घर में रहती हैं। रात में तेज बारिश के दौरान अचानक टीन शेड गिरने से घर के अंदर पानी भर गया और घरेलू सामान खराब हो गया। गनीमत रही कि हादसे में अनीता और उनकी बेटी को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। छप्पर गिरने के बाद बारिश का पानी लगातार घर के अंदर आता रहा, जिससे घर का सामान भीगकर खराब हो गया।
करोड़ों के नाले और फिर भी जलभराव—बारिश ने व्यवस्था के दावों की हकीकत सामने ला दी।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में श्रावण सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, स्तूप चौराहे के शिव मंदिर में सुबह से लगी रही भक्तों की कतार।

    नसीम खान सांची – पवित्र श्रावण मास के सोमवार पर सांची नगरी शिवमय हो गई। भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही नगर के अधिकांश मंदिरों में भक्तों…

    झारखंड की राजधानी: वाटर कैनन, आंसू गैस और लाठियों के बीच विधानसभा बाउंड्री तक पहुंचे छात्र

    रांची। सोमवार का दिन झारखंड की राजधानी रांची के लिए भारी गहमागहमी और तनाव भरा रहा। JPSC और JSSC परीक्षाओं में हुई कथित धांधली के विरोध में सड़कों पर उतरे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    करोड़ों के नाले फिर भी स्तूप रोड जलमग्न, अस्पताल परिसर में घुसा पानीदो-दो नाले होने के बावजूद नहीं हो सकी पानी की निकासी, रामलीला रोड सहित कई मार्ग बने जलभराव का शिकार

    करोड़ों के नाले फिर भी स्तूप रोड जलमग्न, अस्पताल परिसर में घुसा पानीदो-दो नाले होने के बावजूद नहीं हो सकी पानी की निकासी, रामलीला रोड सहित कई मार्ग बने जलभराव का शिकार

    सांची में श्रावण सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, स्तूप चौराहे के शिव मंदिर में सुबह से लगी रही भक्तों की कतार।

    सांची में श्रावण सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, स्तूप चौराहे के शिव मंदिर में सुबह से लगी रही भक्तों की कतार।

    झारखंड की राजधानी: वाटर कैनन, आंसू गैस और लाठियों के बीच विधानसभा बाउंड्री तक पहुंचे छात्र

    झारखंड की राजधानी: वाटर कैनन, आंसू गैस और लाठियों के बीच विधानसभा बाउंड्री तक पहुंचे छात्र

    पथरिया गांव में जलभराव के बीच फंसे 4 लोगों और 7 गौवंश का SDERF ने किया सफल रेस्क्यू

    पथरिया गांव में जलभराव के बीच फंसे 4 लोगों और 7 गौवंश का SDERF ने किया सफल रेस्क्यू

    बौद्ध विरासत व स्थापत्य कला को देख अभिभूत हुए ब्रिक्स डेलीगेट्स

    बौद्ध विरासत व स्थापत्य कला को देख अभिभूत हुए ब्रिक्स डेलीगेट्स

    विश्व स्तनपान सप्ताह: अदाणी फाउंडेशन ने 104 आंगनवाड़ी केंद्रों में चलाया जागरूकता अभियान, धात्री महिलाओं को किया सम्मानित

    विश्व स्तनपान सप्ताह: अदाणी फाउंडेशन ने 104 आंगनवाड़ी केंद्रों में चलाया जागरूकता अभियान, धात्री महिलाओं को किया सम्मानित