कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत


रिपोर्टर@ दीपक कुमार गर्ग
शहडोल जयसिंहनगर। जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बसोहरा स्थित मां बिरासिनी देवी मंदिर प्रांगण में विगत कई वर्षों से लगातार धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। चैत्र नवरात्र एवं हिन्दू नव वर्ष के पावन पर्व पर कलश यात्रा से संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत हुई। कलश यात्रा की शुरुआत मां बिरासिनी देवी मंदिर प्रांगण से हुई जो मां खांखड़ा देवी मंदिर तक पहुंची जिसके बाद मां बिरासिनी देवी मंदिर प्रांगण में कलश यात्रा का समापन हुआ। बाजे-गाजे के साथ निकली कलश यात्रा में श्रीराधा-कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। मां बिरासिनी देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण का आयोजन 19 से 27 मार्च तक किया जा रहा है। मां बिरासिनी देवी नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित सार्वजनिक संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण में समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों को कथा का रसपान करने हेतु आमंत्रित किया गया है। कथा वाचक के रूप में आचार्य रविकृष्ण शास्त्री जी महाराज श्रीधाम वृन्दावन के मुखारविंद से आयोजित कार्यक्रम में भक्त भगवान के श्रीचरणों में लीन नज़र आ रहे हैं। वहीं सुन्दर भजनों की प्रस्तुति में भक्त थिरकते हुए दिखाई देते हैं। कलश यात्रा में ग्राम बसोहरा, बरना निगाई लखनपुर मुंहडोला सहित आस-पास के सैकड़ों ग्रामवासियों ने हिस्सा लिया।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी 120वीं जयंती पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’