बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका

नसीमखान सांची
सांची:
अचानक बढ़ी गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली और आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। हल्की बूंदाबांदी शुरू होते ही किसानों के चेहरे मुरझा गए।
इन दिनों खेतों में किसानों की सालभर की मेहनत गेहूं चने की फसल तैयार खड़ी है और कटाई शुरू होने में महज कुछ ही समय शेष है। ऐसे में मौसम के इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में तेज आंधी और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। यदि ऐसा होता है तो पकी हुई फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।
स्थानीय किसान कमलकिशोर पटेल का कहना है कि “फसल पूरी तरह पककर तैयार है, ऐसे समय में बारिश हुई तो मेहनत पर पानी फिर सकता है।” वहीं किसान संजीत वर्मा ने चिंता जताते हुए कहा कि “कटाई से ठीक पहले मौसम का बिगड़ना किसानों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बन जाता है।”
अचानक हुए इस बदलाव से किसानों के सामने फसल खराब होने का खतरा मंडराने लगा है, जिससे वे गहरी चिंता में डूब गए है।
कटाई से ठीक पहले बदला मौसम किसानों के लिए नई परीक्षा बनकर सामने खड़ा हो गया है।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    नसीम खानसांची,,,सलामतपुर उपमंडी के अनाज एवं तिलहन व्यापार संघ की व्यापारी बैठक में सर्वसम्मति से सांची निवासी भानु प्रताप बघेल को संघ का नया अध्यक्ष बनाए जाने पर सांची में…

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    नसीम खानसांची,,, सुबह से ही मौसम के तेवर बदल गए हैं। आसमान में घने काले बादलों ने डेरा जमा लिया है और नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कभी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?