कलेक्टर एवं आरओ श्री दुबे ने की विदिशा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा

नसीम खान

रायसेन,
लोकसभा आम निर्वाचन-2024 अंतर्गत संसदीय क्षेत्र-18 विदिशा निवार्चन प्रक्रिया सम्पन्न कराने हेतु की जा रही निर्वाचन कार्यवाहियों की समीक्षा बैठक कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। रिटर्निंग अधिकारी तथा कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि संसदीय क्षेत्र-18 में 12 अप्रैल को अधिसूचना प्रकाशन के साथ ही नामनिर्देशन प्रारंभ हो जाएंगे। यह नाम निर्देशन 19 अप्रैल तक लिए जाएंगे तथा 20 अप्रैल को संवीक्षा की जाएगी। अभ्यर्थी 22 अप्रैल तक नाम वापस ले सकेंगे तथा 07 मई को मतदान होगा। मतगणना 04 जून को होगी।
उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुचितापूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के लिए आदर्श आचार संहिता का प्रभावी पालन कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने विदिशा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत लोक सूचना का प्रकाशन, अद्यतन निर्वाचक नामावली, पोस्टल बैलेट, ईटीपीबीएस, निर्वाचन कार्य प्रमाण पत्र, पीडब्ल्यूडी एवं वरिष्ठ मतदाता, आदर्श आचरण संहिता का प्रभावी क्रियान्वयन, ईवीएम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन, निर्वाचन व्यय निगरानी सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए अभी तक की कार्यवाही की समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, विदिशा संसदीय क्षेत्र के सभी आठ सहायक रिटर्निंग अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मुकेश सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार