कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रतिबंधित चाइनीज मांझे ढूंढने निकली पुलिस

नसीमखान
सांची,,, जिले भर की तर्ज पर जिला प्रशासन द्वारा चाइनीज मांझे पर पूरी तरह मानव सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिबंधित कर दिया गया है इसी आदेश पर अमल करते हुए स्थानीय पुलिस ने दुकानों पर चायनीज मांझे की तलाश शुरू कर दी है तथा दुकान दारो को इसे न बेचने के निर्देश दिये हैं ।
जानकारी के अनुसार मानव सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन के खडा रुख अपनाते हुए जिले भर में चायनीज मांझे की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है तथा प्रतिबंधात्मक आदेश भी जारी कर दिये गए है एवं जिला प्रशासन द्वारा इसे सख्ती से लागू करने के भी आदेश दिये गए हैं ।जिला प्रशासन के चायनीज मांझे की बिक्री पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी होते ही स्थानीय पुलिस थाना प्रभारी नितिन अहिरवार के नेतृत्व में नगर भर की दुकानों को खंगालना शुरू कर दिया है तथा जिनजिन दुकानों पर चायनीज मांझे पाई गई हैं उन्हें जप्त करते हुए तमाम दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि जिला प्रशासन के प्रतिबंधित चायनीज पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है इसलिए मानवसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधित सामग्री न बेची जाये यदि प्रतिबंध के बावजूद कोई भी दुकानदार ऐसा करते पाया जाता है तो नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी ।साथ ही यहभी समझाइश दी गई है कि चायनीज मांझे से अन्य स्थानों पर पतंग उडाते घटनाएं सामने आ चुकी हैं ।थाना प्रभारी ने कडी चेतावनी देते हुए दुकानदारों को निर्देशित किया है कि जिनके पास भी चायनीज माझा हे वह पुलिस मे जमा करा दें अन्यथा उसे नष्ट कर दें परन्तू बिक्री बिल्कुल न करें ।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी 120वीं जयंती पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’