कलेक्टर श्री दुबे की अध्यक्षता में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

नसीमखान

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत 28 नवम्बर तक प्राप्त किए जाएंगे दावे-आपत्ति

रायसेन,
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 के तहत 29 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया गया। कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 के बारे में अवगत कराया गया तथा मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन कर वितरित की गई।
बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने बताया कि 01 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नवीन मतदाता और ऐसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, उनसे आवेदन पत्र प्राप्त किए जाने का कार्य 29 अक्टूबर से प्रारंभ हो गया है तथा 28 नवम्बर तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 1230 मतदान केन्द्र हैं जिनमें 10 लाख 25 हजार 256 मतदाता हैं। जिले का जेण्डर रेशो 926 तथा इपी रेशो 65.38 प्रतिशत है। जिले में मतदाताओं से आवेदन प्राप्त करने हेतु आयोग द्वारा 09 तथा 10 नवम्बर और 16 तथा 17 नवम्बर को विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 29 अक्टूबर से 28 नवम्बर 2024 तक प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण करने के उपरांत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 06 जनवरी 2025 को किया जाएगा। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकरी श्री मनीष शर्मा सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति भोपाल | अजय अहिरवार |लाइव खबर इंडिया मध्यप्रदेश में जारी किसान आंदोलन…

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है। किसानों की मांगों और सरकार के रुख पर क्या बोले सीएम, देखें पूरा वीडियो।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई