कलेक्टर श्री दुबे ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

नसीमखान

एसएनसीयू वार्ड में सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा
नेत्र ओटी तथा पीएम जनऔषधी केन्द्र का भी किया निरीक्षण

रायसेन,
कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा मंगलवार को जिला चिकित्सालय पहुंचकर एसएनसीयू, Eye OT (ऑखों का ऑपरेशन कक्ष) तथा प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का निरीक्षण कर जायजा लिया गया। कलेक्टर श्री दुबे ने एसएनसीयू के निरीक्षण के दौरान सुरक्षा इंतजामों, आपात स्थिति में बाहर निकलने के मार्ग, फायर सेफ्टी सिस्टम सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने एसएनसीयू में एक और अतिरिक्त प्रवेश-निर्गमन द्वार बनाने के संबंध में सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री तथा सिविल सर्जन डॉ अनिल ओढ को निर्देश दिए।
एसएनसीयू के उपरांत कलेक्टर श्री दुबे द्वारा Eye OT (ऑखों का ऑपरेशन कक्ष) का निरीक्षण कर जानकारी ली गई। जिला अस्पताल में मोतियाबिंद के निदान हेतु फेको तथा एसआईसीएस पद्धति से शल्य क्रिया की सुविधा है। साथ ही लैंस भी निःशुल्क मिलता है। कलेक्टर श्री दुबे को अवगत कराया कि लगभग 10 मिनिट में ऑख का ऑपरेशन होता है तथा मरीज को एक दिन निगरानी में रखा जाता है। यहां नखूना, नासूर, पलकों का भी ऑपरेशन किए जाने की सुविधा है।
जिला अस्पताल परिसर में स्थित प्रधानमंत्री जन औषधी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुबे ने केन्द्र संचालक से दवाईयों की उपलब्धता, प्रतिदिन दवाईयां क्रय करने आने वाले लोगों की संख्या आदि के बारे में जानकारी लेते हुए सीएमएचओ तथा सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि केन्द्र में निर्धारित सभी बीमारियों के उपचार संबंधी दवाईयां हमेशा उपलब्ध रहें। कलेक्टर श्री दुबे ने जिला अस्पताल में प्रतिदिन आ रहे मरीजों की संख्या, उपचार व्यवस्था की जानकारी लेते हुए मरीजों को त्वरित और बेहतर उपचार तथा स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

  • editornaseem

    Related Posts

    मानसून सत्र 2026: संसद से जारी हुईं खास तस्वीरें, देखें लोकतंत्र के सबसे बड़े मंच की झलक”

    संसद के मानसून सत्र 2026 के दौरान जारी हुईं खास तस्वीरों में सदन की कार्यवाही, सांसदों की मौजूदगी और लोकतंत्र की जीवंत झलक देखने को मिली।

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार

    राहुल चिड़ार | Live khabar india सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने न केवल मृतक के परिजनों को गहरे सदमे में डाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानसून सत्र 2026: संसद से जारी हुईं खास तस्वीरें, देखें लोकतंत्र के सबसे बड़े मंच की झलक”

    मानसून सत्र 2026: संसद से जारी हुईं खास तस्वीरें, देखें लोकतंत्र के सबसे बड़े मंच की झलक”

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार

    31 जुलाई को कांग्रेस कार्यालय में सेवा दल की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर होगा मंथन।

    31 जुलाई को कांग्रेस कार्यालय में सेवा दल की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर होगा मंथन।

    आसमान में बादल, लेकिन बारिश गायब; किसान चिंतित, बीमारियों का बढ़ा खतरा।बारिश के अभाव में सोयाबीन और धान की फसल पर संकट, बदलते मौसम से अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज

    आसमान में बादल, लेकिन बारिश गायब; किसान चिंतित, बीमारियों का बढ़ा खतरा।बारिश के अभाव में सोयाबीन और धान की फसल पर संकट, बदलते मौसम से अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज

    सोशल मीडिया की ‘रील पॉलिटिक्स’ में क्यों घिरे नितिन गडकरी ? जानिए 11 करोड़ के मानहानि मुकदमे की पूरी कहानी

    सोशल मीडिया की ‘रील पॉलिटिक्स’ में क्यों घिरे नितिन गडकरी ? जानिए 11 करोड़ के मानहानि मुकदमे की पूरी कहानी