कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिला निष्पादन समिति द्वारा की जा रही है जिले में मदिरा दुकानों/समूहों के निष्पादन की कार्यवाही

नसीमखान

रायसेन
मध्यप्रदेश शासन की वर्ष 2024-25 की नवीन आबकारी नीति के अनुसार जिला रायसेन के 20 मदिरा समूह के मूल्य में 20 प्रतिशत की वृद्धि की जाकर रूपये 3763938588 / – का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जो कि नवीनीकरण, लॉटरी, टेण्डर तथा टेण्डर एवं नीलामी के द्वारा निष्पादित किया जायेगा। इसके साथ ही यह शर्त भी जोड़ी गयी है कि नवीनीकरण एवं लॉटरी के साथ राजस्व लक्ष्य का 80 प्रतिशत प्राप्त होने पर ही उसे स्वीकृत किया जायेगा । निष्पादन का कार्य रायसेन कलेक्टर श्री अरूण
कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिला निष्पादन समिति द्वारा किया जा रहा है। इन निर्देशों के पालन में सर्वप्रथम 21 फरवरी को नवीनीकरणों के आवेदन प्राप्त करते हुए लक्ष्य का 69.47 प्रतिशत राजस्व प्राप्त
किया गया। आज दिनांक 27 फरवरी को शेष रहे 04 समूहों पर लॉटरी आमंत्रित की गयी जिसमें से 02 समूहों मण्डीदीप एवं दीवानगंज पर लॉटरी आवेदन प्राप्त हुए । इस प्रकार रायसेन जिले को कुल
3356723378/- रूपये जो कि कुल राजस्व का 89.18 प्रतिशत है, प्राप्त हो चुका है। सहायक आबकारी आयुक्त जिला रायसेन श्रीमति वंदना पाण्डेय द्वारा बताया गया है कि जिले में मात्र 02 मदिरा समूह औबेदुल्लागंज एवं नकतरा ही शेष है जिनका निष्पादन ई-टेण्डर के माध्यम से निष्पादन की कार्यवाही की
जावेगी एवं जिले के निर्धारित आरक्षित मूल्य को प्राप्त किया जायेगा ।

  • editornaseem

    Related Posts

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

    रायसेन, नसीम खानपीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में सत्र 2026-27 की प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा…

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगातमेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी

    रायसेन, नसीम खानप्रदेश के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ष्मुख्यमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगातमेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगातमेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी

    जनसुनवाई में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने नागरिकों की समस्याओं का किया निराकरण

    जनसुनवाई में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने नागरिकों की समस्याओं का किया निराकरण

    प्रो. बिमलेंद्र कुमार ने संभाला साँची विवि के कुलगुरु का पद

    प्रो. बिमलेंद्र कुमार ने संभाला साँची विवि के कुलगुरु का पद

    त्योहारों को लेकर पुलिस हुई अलर्ट, सांची सहित क्षेत्र में निकला भव्य फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर पुलिस हुई अलर्ट, सांची सहित क्षेत्र में निकला भव्य फ्लैग मार्च

    गणेशोत्सव का शुभारंभ होते ही सजीं गणेश प्रतिमाओं की दुकानेंघर-घर हुई गणपति की स्थापना, गूंजने लगे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे

    गणेशोत्सव का शुभारंभ होते ही सजीं गणेश प्रतिमाओं की दुकानेंघर-घर हुई गणपति की स्थापना, गूंजने लगे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे