कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की जिले में ‘‘एक बगिया मां के नाम‘‘ परियोजना की समीक्षा

नसीमखान
स्व-सहायता समूह की महिलाओं को समृद्ध बनाने शुरू की गई है परियोजना

रायसेन,
प्रदेश सरकार द्वारा स्व-सहायता समूह की महिलाओं को समृद्ध बनाने के लिए शुरू की गई महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत ‘‘एक बगिया मां के नाम‘‘ परियोजना के जिले में सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिले में एक बगिया मां के नाम परियोजना के तहत स्व-सहायता समूहों की महिलाओं की निजी भूमि पर फलोद्यान की बगिया लगाए जाने हेतु अभी तक की गईं कार्यवाही और तैयारियों की जनपदवार समीक्षा की।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सभी जनपद सीईओ तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परियोजना के तहत जिले में स्व-सहायता समूहों की अधिक से अधिक महिलाओं का एप पर पंजीयन कराया जाए। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों को पौधे, खाद, गड्डे खोदने और पौधों की सुरक्षा हेतु फेंसिंग और सिंचाई की व्यवस्था हेतु शासन द्वारा राशि प्रदान की जाएगी। परियोजना के तहत चयनित हितग्राहियों की निजी जमीन पर फलदार पौधे लगाएं जाएंगे, जो समूह की महिलाओं की आर्थिक समृद्धि का आधार बनेंगे।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अभी तक सिपरी एप पर कराए गए पंजीयन, सूटेबल साइट, एप्परूव वर्क इन मनरेगा, तकनीकी स्वीकृति, प्रशासकीय स्वीकृति और जियो टैग की प्रगति की भी समीक्षा कर प्राथमिकता के साथ अधिक से अधिक महिलाओं का पंजीयन कराते हुए सभी कार्यवाहियां पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने भी जनपद पंचायत सीईओ और अधिकारियों को परियोजना के क्रियान्वयन के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से जनपद पंचायत सीईओ बैठक में उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति भोपाल | अजय अहिरवार |लाइव खबर इंडिया मध्यप्रदेश में जारी किसान आंदोलन…

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है। किसानों की मांगों और सरकार के रुख पर क्या बोले सीएम, देखें पूरा वीडियो।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई