कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अधिकारियों को खाद वितरण केन्द्रों का सतत् भ्रमण करने के दिए निर्देशखाद वितरण में अनियमितता या लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई

नसीमखान सांची

रायसेन,
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के अतिवृष्टि एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों तथा विभिन्न जिलों में उर्वरक वितरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि जिलों में उर्वरक उपलब्धता की सघन समीक्षा हो और उपलब्ध उर्वरक के स्टॉक की जानकारी जनप्रतिनिधियों से भी साझा की जाए, जिससे किसानों को उर्वरक की उपलब्धता की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जा सके। कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, सहायक कलेक्टर श्री कुलदीप पटेल तथा अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीडियो कॉफ्रेंस के उपरांत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशों के परिपालन में अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में खाद वितरण व्यवस्था को गंभीरता से देखें तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनियमित वितरण की शिकायत प्राप्त ना हो। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सहकारिता, जिला सहकारी केन्द्र मर्यादित बैंक, कृषि तथा खाद विपणन अधिकारी और एसडीएम खाद वितरण केन्द्रों का सतत् निरीक्षण करें तथा कहीं भी समस्या या कठिनाई होने पर उसका समाधान कराएं। इसके अतिरिक्त खाद वितरण में अनियमितता मिलने पर भी तत्काल कार्रवाई करें। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों, किसान संगठनों से नियमित संवाद करें तथा खाद की उपलब्धता और वितरण की जानकारी साझा करें। वीसी कक्ष में एसडीएम श्री मनीष शर्मा, उप संचालक कृषि, उपायुक्त सहकारिता, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की महाप्रबंधक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर