कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने देवरी में सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षणबच्चों से किया संवाद, पढ़ाई में एकाग्रता लाने के तरीके भी बताएं

नसीमखान सांची ,रायसेन

रायसेन,
कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सोमवार को रायसेन जिले के देवरी में स्थित शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया तथा उपस्थित प्राचार्य एवं शिक्षकों से शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए कहा। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अनुपस्थित दो शिक्षकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर बच्चों से संवाद किया और शैक्षणिक जानकारी ली। बच्चों से संवाद के दौरान बच्चों से उनके लक्ष्य के बारे में पूछा तथा उसे प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन देते हुए पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने बच्चों को अपने आईएएस बनने के बारे में बताया और पढ़ाई में एकाग्रता लाने के तरीके भी बताए।

  • editornaseem

    Related Posts

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    वेब डेस्क | लाइव खबर इंडिया बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) शिक्षक भर्ती प्रश्नपत्र लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने इस बहुचर्चित मामले…

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल, रंजिश के चलते राकेश लोधी को बनाया निशाना; मुख्य आरोपी सहित एक विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    नसीमखान सांची हार्डवेयर व्यापारी हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में सांची,,, सांची थाना क्षेत्र के ग्राम मेढ़की में हार्डवेयर व्यापारी राकेश लोधी की हत्या के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल, रंजिश के चलते राकेश लोधी को बनाया निशाना; मुख्य आरोपी सहित एक विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल, रंजिश के चलते राकेश लोधी को बनाया निशाना; मुख्य आरोपी सहित एक विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा